Publish Date: Fri, 28 Jul 2023 (15:39 IST)
Updated Date: Fri, 28 Jul 2023 (15:42 IST)
Vastu tips : घर का वास्तु दोष दूर करने के अचूक उपाय। घर के किचन, बैडरूम, लिविंग रूम आदि जगहों पर यदि वास्तु दोष हैं तो मात्र एक उपाय करें। घर के कोनों में सिर्फ एक चीज रखकर निश्चिंत हो जाए। आपके घर का वास्तु दोष बहुत हद तक समाप्त हो जाएगा और आपको किसी भी प्रकार की हेर-फेर या तोड़-फोड़ नहीं करना होगी।
कर्पूर रखें कोनों में:-
-
किसी भी रूप में वास्तु दोष हो तो वहां के चारों कोनों में कर्पूर को घी में भिगोकर रख दें।
-
कुछ दिनों बाद यह कर्पूर उड़ जाएगा तो फिर से रख दें।
कर्पूर का ये प्रयोग भी करें:-
-
कर्पूर जलाते रहने से घर का वास्तु दोष भी शांत रहता है।
-
जिस घर में नियमित रूप से कर्पूर जलाया जाता है, वहां देवदोष, पितृदोष या किसी भी प्रकार के ग्रह दोषों का असर नहीं होता है।
-
वैज्ञानिक शोधों से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसकी सुगंध से जीवाणु, विषाणु आदि बीमारी फैलाने वाले जीव नष्ट हो जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बीमारी होने का भय भी नहीं रहता है।
शौचालय और बाथरूम में:-
-
शौचायल के कोनों में कांच के बाउल में फिटकरी के कुछ टुकड़े रख दें।
-
बाथरूम में कांच के बाउल में खड़ा नमक की कुछ टुकड़े रख दें।