Publish Date: Sat, 22 Apr 2023 (16:06 IST)
Updated Date: Sat, 22 Apr 2023 (16:12 IST)
22 अप्रैल को बृस्पति ग्रह ने मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश किया है। यहां पर पहले से विराजमान बुध, राहु और सूर्य ने बृहस्पति के साथ मिलकर युति बनाई है। इस राशि में 21 को बुध ग्रह वक्री होकर 23 को अस्त हो जाएंगे और 27 को गुरु का उदय होगा। चार ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से जहां एक और बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य योग तो दूसरी ओर राहु और गुरु मिलकर गुरु चांडाल योग के साथ गजलक्ष्मी योग भी बना रहे हैं। इससे चार राशियों को बड़ा फायदा मिलेगा।
मेष राशि: आपकी राशि के प्रथम भाव में 4 ग्रहों का संयोग सुख और समृद्धि देगा। नौकरी में उन्नति होगा और व्यापार में मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय व्यतीत होगा। आपको अपने क्रोध पर काबू रखकर कार्य करना होगा, अन्यथा आप नुकसान उठा सकते हैं।
मिथुन राशि: आपकी राशि के 11वें भाव में यह संयोग आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफा तगड़ा हो सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि के 10वें भाव में 4 ग्रहों का योग नौकरी में पदोन्नति देगा। व्यापार में लाभ होगा। नया काम शुरु करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग भी हैं।
सिंह राशि: आपकी राशि के 9वें भाव में 4 ग्रहों का यह शुभ संयोग बेहद ही अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे या आपके पक्ष में सकारात्मक माहौल बनेगा। पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार होगा।