Publish Date: Thu, 28 Oct 2021 (14:31 IST)
Updated Date: Thu, 28 Oct 2021 (14:35 IST)
Guru Pushya Nakshatra Yoga 2021: इस बार 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार को गुरु पुष्य ( Pushya Nakshatra 2021 ) का योग सुबह 09:41 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11:38 तक रहेगा। इस नक्षत्र में सोना खरीदना चाहिए ये की वाहन? आओ जानते हैं क्या उचित रहेगा।
1. पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र ग्रह का प्रभाव होता है। गुरु की धातु सोना, शनि की धातु लोहा और चंद्र की धातु चांदी है। वाहन में लोहे की अधिकता रहती है।
2. इस नक्षत्र के स्वामी शनि है और देवता बृहस्पति है। जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बने तो बृहस्पति का बल बढ़ जाता है। अत: इस दिन सोना खरीदना ज्यादा शुभ होता है। शनि पुष्य पर वाहन खरीदना ज्यादा शुभ होता है।
3. इस नक्षत्र के स्वामी शनि है जो चिर स्थायित्व प्रदान करते हैं जिसका कारक लोहा है। साथ ही इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है। पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव होता है तो ऐसे में स्वर्ण, लोह (वाहन आदि) और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है।