Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1500 वर्ष बाद बाद गुरु पुष्य योग सहित 12 दुर्लभ योग बन रहे हैं, मौका चूकें नहीं

हमें फॉलो करें 1500 वर्ष बाद बाद गुरु पुष्य योग सहित 12 दुर्लभ योग बन रहे हैं, मौका चूकें नहीं
, बुधवार, 24 अगस्त 2022 (17:57 IST)
Guru Pushya Yoga 2022: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब 1500 वर्ष बाद गुरु पुष्य के साथ ऐसे योग बन रहे हैं जोकि बहुत ही दुर्लभ माने जा रहे हैं। 25 अगस्‍त 2022, गुरुवार को गुरु पुष्‍य योग पर 1500 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना या कोई भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो मौका ना चुके।
 
25 अगस्त 2022 का पंचांग- 25 august 2022 panchang in hindi
 
गुरु पुष्य योग : पंचांग के अनुसार पुष्य नक्षत्र 24 अगस्त, बुधवार की दोपहर 01:38 से 25 अगस्त, गुरुवार की शाम 04.50 तक रहेगा।
 
दुर्लभ 4 योग और 7 राजयोग : गुरु पुष्‍य योग के साथ ही सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, वरियान जैसे 4 बड़े योग बन रहे हैं और इसी के साथ शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के 7 राजयोग भी बन रहे हैं। 
webdunia
दुर्लभ ग्रह संयोग : इसी के साथ सूर्य अपनी ही राशि सिंह, चंद्रमा स्‍वराशि कर्क में, बुध स्‍वराशी कन्या में, बृहस्पति अपनी ही स्वराशि मीन में और शनि स्‍वराशि मकर में रहेंगे। यानी 5 ग्रह अपनी स्वयं की राशि में रहेंगे। ऐसा दुर्लभ संयोग डेढ़ हजार साल बना है।
 
ऐसे में जो भी कार्य करेंगे वह सफल और अक्षय होगा। हर तरह का शुभ काम फायदेमंद, स्थाई और शुभ फलदायी रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।
 
12 योग : 1.गुरु पुष्‍य योग, 2.सर्वार्थसिद्धि, 3.अमृतसिद्धि, 4.वरियान, 5.शुभकर्तरी, 6.वरिष्ठ, 7.भास्कर, 8.उभयचरी, 9.हर्ष, 10.सरल 11.विमल योग और 12. दुर्लभ ग्रह-संयोग।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चाणक्य नीति : घर के मालिक में कौन से 4 गुण जरूर होना चाहिए