Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रावण अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के उपाय और शुभ मुहूर्त

हमें फॉलो करें श्रावण अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के उपाय और शुभ मुहूर्त
सावन महीने की अमावस्या को सावन अमावस्या या हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार यह 23 जुलाई 2017, रविवार को है। प्रस्तुत है इस दिन के शुभ उपाय और मुहूर्त .... 
 
सावन अमावस्या पर चीटियों और मछलियों को कुछ जरूर खिलाएं। किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं 
 
अपने घर के पास चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं।
 
सावन हरियाली अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।
 
अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें।
 
शाम को शिवजी की विधिवत पूजा आराधना करें और खीर का भोग लगाएं। 
 
शुभ मुहूर्त 
 
अमावस्या तिथि – 23 जुलाई 2017
 
अमावस्या तिथि आरंभ – 18:27 बजे (22 जुलाई 2017)
 
अमावस्या तिथि समाप्त – 15:15 बजे (23 जुलाई 2017)

ALSO READ: हरियाली अमावस्या : कब और क्यों मनाई जाती है, जानिए महत्व
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाली अमावस : खीर और मालपुए का भोग देगा मनचाहा वरदान