Publish Date: Wed, 09 Mar 2022 (13:07 IST)
Updated Date: Wed, 09 Mar 2022 (13:12 IST)
Holashtak 2022: कल यानी 10 मार्च 2022 गुरुवार से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है। कल से भूलकर भी ना करें ये 10 काम अन्यथा हो सकता है आपको नुकसान। आओ जानते हैं कि क्यों नहीं करना चाहिए यह कार्य और कौनसे हैं या 10 कार्य।
होलाष्टक और खरमास 2022 : कल से होलाष्टक प्रारंभ हो रहा है, जो 17 मार्च तक रहेगा। होलाष्टक के आठ दिन तक शुभ कार्य करना प्रतिबंधित रहता है क्योंकि इन दिनों में 8 ग्रह अपनी उग्रावस्था में रहते हैं। साथ ही 15 मार्च से खरमास भी प्रारंभ हो रहा है जो 14 अप्रैल तक रहेगा। खरमास में भी किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
1. विवाह करना
2. वाहन खरीदना
3. घर खरीदना
4. भूमि पूजन
5. गृहप्रवेश
6. 16 संस्कार
7. यज्ञ, हवन या होम
8. नया व्यापार शुरु करना
9. नए वस्त्र या कोई वस्तु खरीदना
10. यात्रा करना
- होलाष्टक को ज्योतिष की दृष्टि में एक दोष माना जाता है। इन आठ दिनों में कोई भी मांगलिक कार्यों को करना निषेध होता है। इस समय मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है।
- विवाहिताओं को इस दौरान मायके में रहने की सलाह दी जाती है।
- विशेष रूप से इस समय विवाह, नए निर्माण व नए कार्यों को आरंभ नहीं करना चाहिए। ऐसा ज्योतिष शास्त्र का कथन है।
- इन दिनों में किए गए कार्यों से कष्ट, अनेक पीड़ाओं की आशंका रहती है तथा विवाह आदि संबंध विच्छेद और कलह का शिकार हो जाते हैं या फिर अकाल मृत्यु का खतरा या बीमारी होने की आशंका बढ़ जाती है।
- ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन से मौसम परिवर्तन होता है, सूर्य का प्रकाश तेज हो जाता है और साथ ही हवाएं भी ठंडी रहती है। ऐसे में व्यक्ति रोग की चपेट में आ सकता है और मन की स्थिति भी अवसाद ग्रस्त रहती है।