Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जीवन को रंगीन बनाना है तो होली खेलें राशिनुसार रंगों से...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Holi Astrology
होली प्रमुख भारतीय त्योहार होने के साथ खुशी का महापर्व है। जीवन को खुशनुमा और रंगीन बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना चाहिए।


 

 
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।

वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।

 
webdunia

 


मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।

कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।

 
webdunia

 

सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।

कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।

 
webdunia

 

तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।

वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।

 
webdunia

 


धनु और मीनः- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।

मकर और कुंभ :- काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। यह रंग आपके अनुकूल हैं।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi