Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बृहस्पति ने किया राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर असर...

हमें फॉलो करें बृहस्पति ने किया राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर असर...

श्री रामानुज

गुरुवार, 11 अगस्त 2016 को बृहस्पति सिंह राशि से निकलकर कन्या में आ गए है। सिंह राशि से निकलकर कन्या में आने से प्रत्येक राशि पर इसका असर पड़ना तय है।

 

 
आइए जानते हैं कि इस राशि परिवर्तन का किस पर क्या असर हो सकता है। 

 
आगे पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह परिवर्तन... 

webdunia

 

मेष राशि के जातकों के लिए यात्रा योग है। लिवर, किडनी के रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। तरक्की के योग बनेंगे। कर्ज लेने से बचें। विवादों में उलझने से बचें, लेकिन यदि विवाद फिर भी पीछा न छोड़ें, तो घबराएं नहीं। पराक्रम बढ़ेगा। 
 
 
webdunia

 


वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए समय कठिन भी रहेगा। नौकरी में लाभ की स्थितियां बनेंगी। संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। मेहनत करने से ज्यादा धनलाभ भी होगा। कुछ रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन मेहनत से सफल भी हो जाएंगे। 
 
 
webdunia

 


मिथुन राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। निकट मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छा है। पदोन्नति भी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में कुछ बदलाव या और भी पूंजी लगाने की सोच रहे हैं, तो भी समय इसके लिए अनुकूल है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में भी सहयोग करना शुभ होगा। 
 
 
webdunia

 


कर्क राशि के जातकों के लिए संपत्ति संबंधी मामलों में सक्रियता बनी रहेगी, परंतु सावधान रहें इस संबंध में परिवार के साथ विवाद भी हो सकता है। समझदारी और समझौते के माध्यम से ही बात बनेगी। धार्मिक कामों में खर्च होगा। विवाहित लोगों के जीवन में प्रेम बना रहेगा। पराक्रम से शत्रुओं पर जीत मिलेगी। 
 
 
webdunia

 

सिंह राशि के जातकों को चाहिए कि वे कागजी कार्रवाई में सावधान रहें। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें। घर में मांगलिक कार्य होंगे। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा, पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 
 
 
webdunia

 

कन्या राशि का गुरु धनु राशि वाले लोगों को ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा देगा। अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता आएगी। ज्यादातर मामले पक्ष में रहेंगे।
 
 
webdunia

 

तुला राशि के जातक सावधान रहें। पुराने प्रेम संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। परिजनों से अनबन होगी। काम-वासना के कारण मानसिक उत्तेजना होगी। इंद्रियों को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में भी अस्थिर होने से कार्य प्रभावित होगा। 
 
 
webdunia

 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कन्या राशि का गुरु वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति धीरे-धीरे पक्ष में हो जाएगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा से जुड़ा कुछ काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। सकारात्मकता से लाभ मिलेगा। 
 
 
webdunia

 

धनु राशि का गुरु मकर राशि वाले जातकों को मिले-जुले परिणाम देगा। किस्मत का साथ मिलेगा, उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, वहीं कुछ मामलों में फालतू भाग-दौड़ भी हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। विदेश और तीर्थयात्रा भी होगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। 
 
 
webdunia

 

मकर राशि के जातक किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलेंगे जिनकी मदद से कोई महत्वपूर्ण राजकीय काम संपन्न होगा। सावधान रहें, काम-वासना के कारण मानसिक उत्तेजना होगी। इंद्रियों को वश में रखें। व्यापार में अधिक समय देना होगा। 
 
 
webdunia

 

कुंभ राशि के जातक आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लें। कोई बड़ा निवेश करने से बचें, हालांकि अचानक धनलाभ भी हो सकता है। खर्चे के अनुपात में आय कम रहेगी। रिश्तों में अहंकार न लाएं, वरना निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें।
 
 
webdunia

 

मीन राशि के जातकों के विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी को बुरा कहने से बचें। सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे तो प्रसन्नता प्राप्त होगी। जीवनसंगी के साथ सुखद यात्रा के योग हैं। व्यापार में बड़े फायदे भी हो सकते हैं। धनलाभ होगा। घर में विवाह और मांगलिक कार्य भी होंगे। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साप्ताहिक राशिफल : (14 से 21 अगस्त 2016)