Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपावली : यह है लक्ष्मी पूजन का सबसे श्रेष्ठ और शुभ समय

Advertiesment
लक्ष्मी पूजन का समय
दीपावली त्योहार धनतेरस के साथ शुरू होता है। सभी हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग इस त्योहार को मनाते हैं। दिवाली रविवार, 30 अक्टूबर 2016 को पूरे भारतवर्ष में मनाई जाएगी। इस दिन अमावस्या 23.09 तक है।
जो व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में प्रात: लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके लिए शुभ समय

 लाभ का चौघड़िया प्रात: 9.21 से 10.46 तक है, 
 
अमृत का चौघड़िया 10.46 से 12.10 तक है। 
 
वृश्चिक स्थिर लग्न प्रात: 7.51 से 10.07 तक  है। 
 
लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में ही किया जाना चाहिए। 9.21 से 10.07 तक का समय स्थिर लग्न का है।
 
रात्रि  में लक्ष्मी पूजन का समय 
 
अमृत का चौघड़िया 19.25 से 21.00 तक। 
 
इस दिन राहुकाल 16.30 से 18.00 तक है। राहुकाल का समय छोड़कर ही पूजन का समय लें। 
 
इसमें स्थिर लग्न वृषभ 18.44 से 20.42 तक है। 
 
वृषभ लग्न कुंभ नवांश 19.00 से 19.08 तक है। इसमें प्रदोष काल भी मिल रहा है।
 
निशिथकाल 22.48.18 से 23.36.18 तक रहेगा। 22.48.19 से 23.09.00 मिनट तक अमावस्या है अत: यह समय श्रीसूक्त, लक्ष्मी मंत्र या अन्य मंत्र जप करने के लिए उत्तम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब करें लक्ष्मी पूजन, जानिए विदेशों के शुभ फलदायी समय