Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जीवित नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2028 तक होगा बड़ा काम

Advertiesment
Athos Salome insta
Athos Salome insta
Predictions 2024 to 2028: ब्राजील के 37 साल के भविष्यकता एथोस सैलोम को कुछ लोग जीवित नास्त्रेदमस कहते हैं। वे एथोस सैलोमे द लिविंग नास्त्रेदमस नाम से प्रसिद्ध हैं। जैसा कि दावा किया जाता है कि उन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो सच साबित हो चुकी हैं। जैसे कोविड-19 के प्रसार की भविष्यवाणी, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ के मौत की भविष्यवाणी आदि।ALSO READ: मृत्यु की भविष्यवाणी में एआई को 78 फीसदी कामयाबी
 
'मिरर' की रिपोर्ट रिपोर्ट के अनुसार अब एथोस सैलोम ने 2024 के लिए चौंकाने वाली भविष्यवाणियाँ की हैं, जिसमें तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, कोरोना से भी बदतर महामारी पैदा करने वाले एक नए वायरस का प्रसार, एक बड़ा साइबर हमला और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मृत लोगों के साथ संचार शुरू करना शामिल है।ALSO READ: गुरु अतिचारी, शनि का मीन राशि में प्रवेश और राहु की उल्टी चाल, क्या बिगाड़ देगी देश-दुनिया का हाल
 
खासकर उनकी एक भविष्यवाणी ने दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। उन्होंने बताया है कि एलियन की खोज कब तक हो सकती है। एथोस सैलोमे ने दावा किया है कि आने वाले 4 साल में एलियन जीवन की खोज हो जाएगी। मानव की मुलाकात अब एलियन से होने वाली है। इसलिए मानव को एलियन को देखने और उसके साथ रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। यानी साल 2028 तक मानव और एलियन का मिलन होगा। एथोस सैलोमे का दावा है कि वे 'जैविक अन्वेषण में एक नया मोर्चा' कहते हैं, जो साल 2026 और 2028 के बीच आएगा। ALSO READ: 2025 predictions: वर्ष 2025 को क्यों माना जा रहा है सबसे खतरनाक?
 
उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की कोशिश से यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण रहस्य का खुलासा 'यूरोपस' महासागरों की गहराई में होगा और बृहस्पति के चंद्रमाओं में से एक पर, जहां शोधकर्ताओं को "जैविक जटिलता" दिखाने वाले सूक्ष्मजीवों का सामना करना पड़ेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा