Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लंबे ग्रहण के योग में मनेगी गुरु पूर्णिमा, कुछ राशियों के लिए शुभ तो कई राशियों को रहना होगा सावधान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Longest Lunar eclipse Chandra Grahan in July 2018

श्री रामानुज

* गुरु पूर्णिमा को चन्द्रग्रहण, 4 राशियों के लिए शुभ, तो बा‍की राशियों को रहना होगा सावधान...
 
चन्द्रग्रहण 27 जुलाई, शुक्रवार की रात को लगेगा। 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर चन्द्रग्रहण सुबह के 3 बजकर 49 मिनट पर संपन्न होगा। 3 घंटे 55 मिनट लंबे इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से ही लग जाएगा। 
 
इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी है। ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना श्रेष्ठ है। 
 
कब से कब तक होगा ग्रहण :

ग्रहण का स्पर्श 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगा। रात 1 बजकर 52 मिनट पर मध्य और सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर मोक्ष होगा। 
किस राशि के लिए कैसा रहेगा चन्द्रग्रहण? 
 
* मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर चन्द्रग्रहण का अच्छा असर पड़ेगा।
 
* मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि पर ठीक प्रभाव नहीं रहेगा।
 
* वृषभ, कर्क, धनु और कन्या पर चन्द्रग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चक्रव्यूह क्या था, इसे कैसे तोड़ा जाता है?