Publish Date: Sat, 18 May 2024 (12:17 IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 (15:52 IST)
Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और कर्ज भी बढ़ गया है तो मात्र एक उपाय कर लें। पुरुष हैं तो घर की महिला को खुश रखने का प्रयास करें और गृहलक्ष्मी यदि सुखी और प्रसन्न है तो यूं ही घर में लक्ष्मी का वास हो जाता है। दूसरा यह कि यदि गृहलक्ष्मी प्रतिदिन सिर्फ एक ही काम करे तो निश्चित रूप से माता लक्ष्मी का घर में आसानी से प्रवेश होगा और घर में उनके आशीर्वाद से सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
एकमात्र उपाय : प्रातः उठकर सर्वप्रथम गृहलक्ष्मी यदि मुख्य द्वार पर एक लोटा जल डालें तो माँ लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होता है। इसके बाद देहलीज को अच्छे से धो दें और देहलीज के आसपास स्वास्त्कि बना दें। बस प्रतिदिन यही करना है। इससे माता लक्ष्मी का घर में आने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।