Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2016 : क्या कहते हैं मध्यप्रदेश के सितारे

Advertiesment
Madhya Pradesh ki Kundali
इस वर्ष प्रदेश की कुंडली पर नजर डालें तो राजनीति में सरकार को विपक्ष का सामना अधिक करना पड़ेगा। कृषि संबंधी उन्नति होगी। सरकार की योजनाओं में सफलता मिलेगी। प्रदेश के व्यापारी वर्ग का उत्थान होगा। 


 
महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। महिलाओं की उन्नति के लिए नए मार्ग खुलेंगे, परंतु सामाजिक दृष्टि से महिलाएं पिछड़ी ही रहेंगी। 
 
देश के विद्यार्थी वर्ग को उन्नति में परेशानी आएगी और नए कारखाने प्रदेश में खुलने के योग बन रहे हैं। विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी। प्रदेश में आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी फिर भी उन्नति और विकास में भारत एवं विश्व में प्रदेश का नाम उज्ज्वल रहेगा। 
 
इस वर्ष दुर्घटनाओं व प्राकृतिक प्रकोप का सामना करना पड़ेगा। उत्तरी भाग में जलप्रकोप की आशंकाएं हैं। इस वर्ष जन-धन की हानि के साथ आंतरिक व आतंकी हमलों के आसार रहेंगे। 

webdunia

 
प्रदेश में पुरुष वर्ग को उन्नति के नए आयाम मिलेंगे। इस वर्ष प्रदेश में विदेशी मुद्रा का निवेश बढ़ेगा। प्रदेश के विश्व में आर्थिक और व्यापारिक संबंध बढ़ेंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi