Publish Date: Fri, 14 Jan 2022 (12:15 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jan 2022 (12:29 IST)
makar sankranti varjit karya
Makar Sankranti 2022 rules: मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होकर वातावरण में सकारात्मक तरंगों को पैदा करता है। इस दिन हमें पवित्र बने रहने की जरूरत होती है। इस दिन स्नान करना, तिल दान करना, तर्पण करान, तिल और गुड़ से बनी चीजें खाना और सूर्य आराधना करना चाहिए। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसी 5 गलतियां नहीं करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन ये कार्य न करें (Makar sankranti ke din ye kaam na karen):
1. यादि रखें कि पुण्यकाल में दंत मंजन करना नहीं करना चाहिए।
2. इस दिन किसी भी प्रकार से मुंह से अपशब्द नहीं निकालना चाहिए और न ही कोई कटु वचन कहना चाहिए।
3. इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक कार्य नहीं करना चाहिए जैसे तामसिक भोजन, सहवास, किसी भी प्रकार का नशा आदि नहीं करना चाहिए।
4. इस दिन फसल कटाई, वृक्ष या पौधों की कटाई छटाईं नहीं करना चाहिए साथ ही गाय या भैंस का दूध निकालना भी मना है।
5. इस दिन काले कपड़े पहनना, बाल कटवाना और ईश्वर या देवी-देवताओं की निंदा करना वर्जित है।