Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Malmas 2021 : कब से लग रहा है खरमास (मलमास), जानें किन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक

हमें फॉलो करें Malmas 2021 : कब से लग रहा है खरमास (मलमास), जानें किन शुभ कार्यों पर लगेगी रोक
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

15 दिसंबर 2021 से प्रारंभ होगा मलमास, खरमास में कौन से कार्य ना करें जानिए 
 
हिन्दू परंपरा में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभ कार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। ऐसी ही एक अवधि है- 'मलमास' Malmas जिसे 'खरमास' (Kharmas 2021) भी कहा जाता है।
 
क्या होता है 'मलमास'- kharmas kya hai
 
जब सूर्य गोचरवश धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो इसे क्रमश: धनु संक्रांति व मीन संक्रांति कहा जाता है। सूर्य किसी भी राशि में लगभग 1 माह तक रहते हैं। सूर्य के धनु राशि व मीन राशि में स्थित होने की अवधि को ही 'मलमास' या 'खरमास' कहा जाता है। 'मलमास' में सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृह प्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रत-उद्यापन आदि वर्जित रहते हैं।
 
 
कब तक रहेगा 'मलमास'- Kharmas 2021 start n end date 
 
इस माह दिनांक 15 दिसंबर 2021, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से 'मलमास' प्रारंभ होगा जो दिनांक 14 जनवरी 2022 पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि तक रहेगा। 'मलमास' प्रभावी होने के कारण इस अवधि में समस्त शुभ कार्यों का निषेध रहेगा।
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Astrology 2022 Predictions : साल 2022 की भविष्यवाणी, जानिए क्या लाया है नया साल आपके लिए