Publish Date: Thu, 07 Apr 2022 (11:36 IST)
Updated Date: Thu, 07 Apr 2022 (11:41 IST)
Mangal grah ka kumbha rashi mein pravesh 2022 : आज यानी 7 अप्रैल 2022 गुरुवार को मंगल ग्रह शनि की कुंभ राशि में प्रवेश कर गया है। मंगल के इस प्रवेश से कर्क, सिंह, तुला, मकर और मीन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा जबकि अन्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि यहां जानिए सभी राशियों के लिए ऐसे उपाय जिससे जीवन में सुख, शांति और सफलता बन रहे।
1. मेष राशि (Aries): किसी मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर घर में रखें, इससे गोचर से अच्छे फल प्राप्त होंगे।
2. वृषभ राशि (Taurus): आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद करना चाहिए जो निःसंतान हो। साथ ही गरीबों को दान करें।
3. मिथुन राशि (Gemini): आपको प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ नियमपूर्वक करना चाहिए।
4. कर्क राशि (Cancer): आपको मंदिर में गुड़, चावल और चने की दाल का दान करना चाहिए। खासकर गुरुवार को।
5. सिंह राशि (Leo): आपको गोचर काल के दौरान "ॐ अं अंगारकाय नमः" का प्रतिदिन जप करना चाहिए। खासकर मंगलवार और शनिवार को।
6. कन्या राशि (Virgo): आपको किसी भी बालक के जन्मदिन पर नमकीन बांटना चाहिए।
7. तुला राशि (Libra): आपको प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio): आपको प्रतिदिन मंगलदेव की पूजा करना चाहिए और ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:' का जप करना चाहिए।
9. धनु राशि (Sagittarius): आपको अपने भाई बहनों से विनम्रतापूर्वक बात करना चाहिए। भाई सौतेला हो या सगा उससे अच्छे संबंध रखें।
10. मकर राशि (Capricorn): आप अपने पूर्वजों के निमित्त किसी भी मंदिर में जाकर एक नीम का पेड़ लगाएं।
11. कुंभ राशि (Aquarius): आप किसी भी प्रकार का दान या गिफ्ट स्वीकार न करें।
12. मीन राशि (Pisces): मंगल गोचर के दौरान सुबह उठते ही सबसे पहले अंगुली में आ जाए इतना शहद खाएं।
webdunia
Publish Date: Thu, 07 Apr 2022 (11:36 IST)
Updated Date: Thu, 07 Apr 2022 (11:41 IST)