Publish Date: Tue, 14 Mar 2023 (08:10 IST)
Updated Date: Mon, 13 Mar 2023 (20:19 IST)
13 मार्च को मंगल ग्रह ने मिथुन राशि में गोचर किया है। इससे पहले मंगल देव 16 अक्टूबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक मिथुन राशि में थे। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। यानी बुध की राशि में मंगल का गोचर हुआ है। इस गोचर के कारण संचार कौशल में वृद्धि होगी।
मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। मंगल देव हमारे शरीर के अग्नि तत्वों को नियंत्रित करते हैं, जैसे कि शारीरिक ताकत, दृढ़ता, प्रेरणा, इच्छाशक्ति और किसी कार्य को पूर्ण करने की ऊर्जा। मंगल इंजीनियरिंग, भूमि, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी, किसान, ब्रोकर आदि के कारक हैं। मंगल देव हमारे जीवन पर अहम प्रभाव डालते हैं और इनके आशीर्वाद से जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।
यदि आप मांगलिक हैं तो मंगल दोष की शांति के लिए महाराष्ट्र के अमलनेर में स्थित मंगलग्रह मंदिर में अभिषेक किया जाता है। यहां पर किए गए अभिषेक से मंगल से संबंधित हर तरह की परेशानी दूर हो जाती है।
मेष राशि : आपके लिए मंगल का गोचर शुभ है। तीसरे भाव में भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए काम भी इस दौरान पूर्ण होंगे। पराक्रम बढ़ेगा।
वृषभ राशि : आपके लिए मंगल मिले जुले प्रभाव देगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
मिथुन राशि : आपके लिए मंगल का गोचर आपके व्यवहार को उग्र बनाएगा। दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर असर डालेगा।
कर्क राशि : आपके लिए मंगल का गोचर विदेश से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव को बढ़ाएगा। हालांकि खर्चे बढ़ जाएंगे
सिंह राशि : आपके लिए शुभ है। यह धन संबंधी समस्या का हल करेंगे।
कन्या राशि : आपकी राशि के लिए दसवें भाव गोचर कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव को बढ़ाएगा।
तुला राशि : आपकी राशि के भाग्य जागृत होने वाले हैं। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के लिए मंगल का गोचर मिले जुले परिणाम देगा।
धनु राशि : आपकी राशि के लिए मंगल आपके दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में गड़बड़ कर सकता है। सतर्क रहें।
मकर राशि : आपकी राशि के लिए मंगल आपकी सेहत में सुधार करेंगे और साथ ही शत्रुओं से रक्षा करेंगे।
कुंभ राशि : आपकी राशि के लिए मंगल का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।
मीन राशि : आपकी राशि के लिए मंगल का प्रभाव शुभ रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनाएगा।