Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मन की शांति के लिए उत्तम हैं मंगलवार के सरल उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें mangal ke upay
मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन माना जाता है। यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है। प्रस्तुत है मंगलवार के दिन किए जाने वाले आसान उपाय जो धन संपदा के साथ मन की शांति के लिए भी उत्तम माने गए हैं। 


 
*  इस दिन सुबह लाल गाय को रोटी देना शुभ है। 
 
*  मंगलवार को हनुमान मंदिर में नारियल रखना अच्छा माना जाता है। 
 
*  मंगलवार को दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है। 
 
 
webdunia

 


*  मंगलवार को इन चीजों के प्रयोग व दान का विशेष महत्व है- तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, शेर, मृगछाला, मसूर की दाल, लाल कनेर, लाल मिर्च, लाल पत्थर, लाल मूंगा। 
 
*  मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाएगी। 
 
 
webdunia

 

*  मन की शांति के लिए पांच लाल फूल किसी मिट्टी के पात्र में गेहूं के साथ रखकर घर की छत के पूर्वी कोने में मंगलवार को ढंक कर रखें और अगले मंगलवार तक उसे छुए नहीं। अगले मंगलवार को सारे गेहूं छत पर फैला दें और फूलों को घर के मंदिर में रख लें। आपके जीवन के सारे तनाव दूर होंगे और शांति आप खुद महसूस करेंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi