Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल का तुला में आगमन, क्या होगा राशियों पर असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mars in Libra
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

कैसा रहेगा मंगल का तुला राशि में प्रवेश
 
30 नवम्बर 2017 को मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। नवग्रहों में मंगल को सेनापति माना गया है। मंगल एक राशि में लगभग 57 दिनों तक रहते हैं। मंगल के तुला राशि में जाने से समस्त 12 राशियों वाले जातक प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक पर मंगल का गोचर क्या परिणाम देगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार तुला राशि में जाने से मेष राशि वालों की स्त्री से कलह होगी। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। बन्धु-बान्धवों से कष्ट होगा। मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा।
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन वृद्धि होगी। 
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार सन्तान से कष्ट होगा। धन हानि के योग हैं। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के कारण कष्ट होगा। 
 
4. कर्क- कर्क राशिवाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में हानि होगी। माता को कष्ट होगा। वाहन दुर्घटना की संभावना है। पारिवारिक सुख में कमी के कारण मानसिक अशांति होगी। ह्रदय संबंधी रोग के कारण कष्ट होगा। अपमान व जनविरोध होगा। 
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु पराभव होगा। राज्याधिकारियों से लाभ होगा। 
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी आएगी। धन नाश होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। राज्य की ओर से दण्ड प्राप्त होगा। चारों से नुकसान की संभावना है। 
 
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्य असफ़ल होंगे। दुर्घटना के कारण कष्ट होगा। अग्नि व रक्त विकार के कारण कष्ट होगा। शत्रुओं से कष्ट की प्राप्ति होगी।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार व्यय अधिक होगा। प्रवास के योग बनेंगे। नेत्रों में परेशानी के कारण कष्ट होगा। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। स्त्री से कलह होगी। 
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। बन्दु-बान्धवों से लाभ होगा। सम्पत्ति से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। 
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। दुर्घटना की संभावना है। चोरी के कारण धन हानि होगी। 
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार साहस में कमी होगी। शल्य चिकित्सा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। बन्धु-बान्धवों से कष्ट होगा। शत्रुओं के कारण कष्ट होगा। 
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को मंगल के गोचर अनुसार धन हानि होगी। प्रवास की सम्भावनाएं बनेंगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। शस्त्राघात व दुर्घटना की संभावना है। बन्धु-बांधवों से विवाद होगा। 
 
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: [email protected]

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...