Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुध हुआ अस्‍त, क्या होगा आपकी राश‌ि पर असर जानिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें बुध हुआ अस्‍त, क्या होगा आपकी राश‌ि पर असर जानिए

आचार्य डॉ. संजय

अस्त‍ बुध का क्या होगा सभी पर असर, जानें राशि के अनुसार 



 
अस्त हुए बुध का असर सभी राशियों पर पड़ना निश्चित है। आइए जानते हैं कि इस परिवर्तन का किन राशियों पर क्या होगा असर... 
 
मेष राशि के जातकों को कोई ना कोई परिवर्तन अवश्य देखने को मिलेगा। यह सब मंगल के प्रताप होगा। जिन व्यक्त‌ियों का काम रुका हुआ है, उन्हें पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नई योजनाओं में एक अच्छी शुरुआत भी मिलेगी।
 
 
webdunia


 


वृषभ राश‌ि के जातकों के चन्द्रमा की लाभकारी दशा के कारण व्यक्तिगत समस्याओं का निदान होगा। चिंतामुक्त हो जाएंगे और तनाव के स्तर में भी कमी आएगी और ये जातक अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 
 
 
webdunia


 


म‌‌िथुन राश‌ि के जातकों के लिए समय संवेदनशील रहेगा। शुक्र की स्थिति के कारण सप्ताह आपके लिए बहुत ही संवेदनशील और भावनात्मक हो सकता है। किसी पुराने साथी के साथ फिर से मेलमिलाप हो सकता है। 
 
 
webdunia


 


कर्क राश‌ि के जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। घरेलू कार्यों को लेकर भी काफी ध्यान देंगे और परिजनों का सहयोग मिलेगा। 
 
 
webdunia


 


स‌िंह राश‌ि के जातकों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रियजन की सहायता से लाभ होगा। इस सप्ताह आप सुरक्षित महसूस करेंगे और दूसरे आपको समझेंगे।
 
 
webdunia


 


कन्या राश‌ि के जातकों के लिए सप्ताह आनंदमय होगा। मंगल के प्रभाव से अद्भुत क्षमताओं का प्रयोग कर अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। उपलब्धियों पर प्रफुल्लित भी होंगे। समय अत्यंत आनंदमय होगा।
 
 
webdunia


 


तुला राश‌ि के जातकों के लिए सप्ताह प्रगत‌िशील रहेगा। चन्द्रमा की लाभकारी चाल से बिगड़े रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लें, समय साथ दे रहा है। उत्साह और निश्चय विकास की राह पर ले जाएगा।
 
 
webdunia


 


वृश्च‌िक राश‌ि के जातक इस सप्ताह किस्मत के धनी रहेंगे। प्रेम संबंध बन सकते हैं। शुक्र के प्रभाव से नया रिश्ता भावनात्मक जरूरतों को पूरा करेगा और पूरे सप्ताह आप अपने साथी के साथ समय बिताने में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को अनेक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। उनके कड़े परिश्रम का फल उन्हें अवश्य मिलेगा। 
 
 
webdunia


 


धनु राश‌ि के जातकों का सप्ताह व्यस्तता में बीतेगा। भविष्य से संबंधित किसी भी योजना के लिए उपयोगी समय रहेगा। इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। सकारात्मक सोच रखें, सफलता जरूर मिलेगी। 
 
 
webdunia


 


मकर राश‌ि के जातकों के लिए सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा। लाभकारी मंगल का सीधा प्रभाव भाग्य पर पड़ेगा और अच्छे समय को लेकर आएगा। जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सुधार और बेहतरी होगी। रिश्तों में मिठास आएगी। 
 
 
webdunia


 


कुंभ राश‌ि के जातकों को प्रत‌िभा द‌िखाने का अवसर म‌िलेगा। अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि चन्द्रमा के आगमन के प्रभाव से अनजाने में कई गलतियां कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-जीवन अत्यंत संतोषजनक रहेगा। सामाजिक रूप से व्यस्त रहेंगे। 
 
webdunia

 
मीन राश‌ि के जातक कई अधूरे काम इस सप्ताह पूरा कर पाएंगे। चन्द्रमा के प्रभाव से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। एक बहुत ही महत्वपूर्ण सौदा आखिरकार तय हो जाएगा जिससे आपको भविष्य में लाभ भी प्राप्त होगा।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi