Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुध के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए

हमें फॉलो करें बुध के गोचर का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

26 अगस्त 2019 को बुध ने गोचरवश अपनी मित्र राशि सिंह में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि के अधिपति सूर्य की बुध से नैसर्गिक मित्रता है। बुध को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की पदवी हासिल है। 
 
वर्तमान में सूर्य सिंह राशि में ही स्थित हैं। बुध के गोचर के फ़लस्वरूप सिंह राशि में 'बुधादित्य-योग' का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर का समस्त 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-
 
1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मानसिक अवसाद के कारण कष्ट होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। जीवनसाथी व संतान से विवाद होगा। आर्थिक हानि होगी। प्रेम संबंध असफ़ल होंगे। 
 
2. वृष- वृष राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जन सहयोग मिलेगा।
 
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। बंधु-बांधवों से विवाद होगा। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 
 
4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफ़लता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा।
 
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनहानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा।
 
6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार मन चिन्तित रहेगा। धन हानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण हानि होगी। असफ़लता प्राप्त होगी। विवाद के कारण अशान्ति रहेगी। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा। 

webdunia
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ होगा।
 
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। मानसिक शान्ति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी।
 
9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार कार्यों विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्रा में कष्ट होगा। यात्रा सफ़ल नहीं होगी। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा। धार्मिक कार्यों में अरुचि होगी।
 
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफ़लता मिलेगी। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। स्वजनों से लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
 
11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार जीवनसाथी से विवाद होगा। मित्रों व संबंधियों से अनबन होगी। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। यात्राएं कष्टप्रद व असफ़ल रहेगीं। मानसिक चिंता रहेगी। 
 
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्याध्ययन में लाभ प्राप्त होगा।
 
बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने हेतु उपयोगी उपाय-
 
1.बुधवार के दिन बुध का दान करें। 
(दान सामग्री- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फ़ल, कांसा,गजदंत, घी, पन्ना आदि)
2. बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें।
3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।
4. किसी बटुक या विद्यार्थी को धर्मशास्त्र का पढ़ाई हेतु पुस्तक प्रदान करें।
5. 250 ग्राम साबुत मूंग बहते जल में प्रवाहित करें।
 
(विशेष- उपर्युक्त विश्लेषण ग्रह-गोचर की गणना पर आधारित है। जन्मपत्रिका में ग्रहस्थिति एवं दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र 
संपर्क :  [email protected]
  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षा बंधन विशेष मुहूर्त: मार्गी गुरु ने बढ़ाई पर्व की शुभता, जानिए शुभ संयोग