यूक्रेन रशिया का युद्ध चल ही रहा था कि हमास ने इजराइल में आतंकवादी हमला करके इजराइल गाजा में युद्ध शुरू करवा दिया। यह चल ही रहा था कि पाकिस्तान ने भारत के पहलगाम में आतंकवादी हमला करवाकर युद्ध की आग भड़का दी। यह शांत हुआ ही था कि इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया और अब अमेरिका भी इस युद्ध में कूद पड़ा है। ऐसे में तीसरे विश्व युद्ध की घंटी बजने लगी है। यदि सच में ऐसा होता है तो क्या होगा। नास्त्रेदमस के अनुसार इस एक घटना से होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत।
ALSO READ: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में
नास्त्रेदमस ने स्पष्ट रूप से "तीसरे विश्व युद्ध" शब्द का प्रयोग नहीं किया, लेकिन कई चौपाइयों को कुछ विद्वानों और व्याख्याकारों ने विश्व युद्ध जैसी आपदाओं के रूप में समझा है। कुछ चौपाइयों को इस्लामिक देशों और ईसाई देशों के बीच धार्मिक युद्ध के संकेत के रूप में देखा गया है। नास्त्रेदमस की कुछ भविष्यवाणियां बताती हैं कि युद्ध से पहले भारी प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, और आर्थिक संकट आएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई तारीख नहीं दी, लेकिन कुछ अनुमान यह बताते हैं कि 2025 से 2032 के बीच एक बड़ा युद्ध हो सकता है। नास्त्रेदमस के अनुसार एक उकसावे वाली कार्रवाई के चलते महाशक्ति भड़क जाएगी और लाल सागर में खून बहेगा। इस घटना के बाद तीसरा विश्व युद्ध प्रारंभ हो जाएगा। यहां प्रस्तुत है सेंचुरी की कुछ चौपाइयां।
ALSO READ: नास्त्रेदमस की 10 भयानक भविष्यवाणी, चीन मचाएगा तबाही, अमेरिकी आसमान में आग, अंतिम जंग होगी गंगा के किनारे
क्या तीसरा विश्व युद्ध हो गया है प्रारंभ?
1. ''धर्म बांटेगा लोगों को। काले और सफेद तथा दोनों के बीच लाल और पीले अपने-अपने अधिकारों के लिए भिड़ेंगे। रक्तपात, बीमारियां, अकाल, सूखा, युद्ध और भूख से मानवता बेहाल होगी।'' (vi-10)
2. 'लाल के खिलाफ एकजुट होंगे लोग, लेकिन साजिश और धोखे को नाकाम कर दिया जाएगा।' 'पूरब का वह नेता अपने देश को छोड़कर आएगा, पार करता हुआ इटली के पहाड़ों को और फ्रांस को देखेगा। वह वायु, जल और बर्फ से ऊपर जाकर सभी पर अपने दंड का प्रहार करेगा।'
3. 'मेष के प्रभाव में तीसरी किस्म की जलवायु आएगी, एशिया का राजा मिस्र का भी सम्राट बनेगा। युद्ध, मौतें, नुकसान और ईसाइयों की शर्म के हालात बनेंगे।- (3/77 सेंचुरी)।
4. 'एक पनडुब्बी में तमाम हथियार और दस्तावेज लेकर वह व्यक्ति इटली के तट पहुंचेगा। और युद्ध शुरू करेगा। उसका काफिला बहुत दूर से इतालवी तट तक आएगा।' (11-5)- नास्त्रेदमस।
5. जब तृतीय युद्ध चल रहा होगा उस दौरान चीन के रासायनिक हमले से एशिया में तबाही और मौत का मंजर होगा, ऐसा जो आज तक कभी नहीं हुआ।- (vi-51).
6. चीन की फौजें जब फ्रांस में घुसेगी तब जमकर आणविक और कीटाणु अस्त्रों का प्रयोग होगा। इसके बाद ये फौजें पूर्वी यूरोप के भीतर तक घुस जाएगी। वहां से दक्षिण स्पेन पर अरब फौजों की मदद से हमला किया जाएगा। (।।-29, ।।-96, v।-80, v।।।।-51, v-55, ।।।-20, ।-73, v।।।-94, v।-88)
7. शनि और मंगल सिंह राशि में होंगे तब स्पेन हाथ से जाता रहेगा। फ्रांसीसी हार ही जाएंगे। फिर पूर्वी हमलावर यूरोप पर भारी बमबारी करेगा। इटली को ही ये लोग प्रमुख अड्डा बनाएंगे। यूरोप कीटाणु हमले का शिकार होगा। (।।।-64, v-14, ।v-48)...फिर होगा स्विट्जरलैंड पर हमला। वहां के बैंकों का खजाना लूटा जाएगा। स्विस सेना कुछ न कर पाएगी। (v-85, ।-x-44, ।।-83).
8. यूरोप के बाद अमेरिका को निशाना बनाया जाएगा। एक प्रमुख चीन जनरल का पोता हमले की कमांड संभालेगा। पहला हमला जबरदस्त होगा। अमेरिका में अफरातफरी फैल जाएगी। नये शहर का आसमान आग से भर जाएगा। यह आग तेजी से ऊपर उठेगी। (।v-99, ।।-95, ।v-97)
9. अंततः परमात्मा का हाथ रक्तपिपासु एलस Alus तक पहुंच जाएगा। वह खुद को समुद्र में भी नहीं बचा पाएगा। दो नदियों के बीच में खुद को सुरक्षित करके भी छिप नहीं पाएगा। सुरक्षित छिपकर भी वह काले और क्रुद्ध व्यक्ति से भयभीत होगा।, जो उसे उसकी करतूतों की सजा देगा। (v।-33)
10. अंतिम अरब टुकड़ी बगावत करके अपने कमांडर से समर्पण करा देगी। तीसरा विश्व युद्ध खत्म हो जाएगा।- (।-70)
चौपाई 1: Century VIII, Quatrain 77
“The antichrist very soon annihilates the three, Twenty-seven years his war will last. The unbelievers are dead, captive, exiled; With blood, human bodies, water and red hail covering the earth.”
अर्थ: "दुष्ट बहुत जल्द तीनों (शक्तियों) को नष्ट कर देगा, उसका युद्ध 27 वर्षों तक चलेगा। अविश्वासी मारे जाएंगे, बंदी बनाए जाएंगे, निर्वासित किए जाएंगे, धरती पर खून, मानव शरीर, पानी और लाल ओले बरसेंगे।"
व्याख्या: तीन से तात्पर्य तीन प्रमुख शक्तियों (संभवतः अमेरिका, रूस, चीन) से हो सकता है। '27 वर्षों का युद्ध' बहुत लंबा और विनाशकारी होगा। 'लाल ओले' को कुछ लोग परमाणु हमले के रूप में देखते हैं।
प्रथम विश्व युद्ध 4 साल चला, दूसरा विश्व युद्ध 6 चाल चला और अब क्या तीसरा विश्व युद्ध 27 साल तक चलेगा?
सोर्स : अशोक कुमार शर्मा की पुस्तक नास्त्रेदमस की संपूर्ण भविष्यवाणियां (डायमंड पाकेट बुक्स)