Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंचक जुलाई 2023 : श्रावण मास का पंचक कब है?

हमें फॉलो करें पंचक जुलाई 2023 : श्रावण मास का पंचक कब है?
PANCHAK JULY 2023 : इस बार श्रावण मास में 6 जुलाई 2023, दिन गुरुवार से पंचक की शुरुआत हो गई है तथा इसका समापन 10 जुलाई 2023, दिन सोमवार को होगा। कहा जा रहा है कि गुरुवार को लगने वाला यह पंचक त्रुटिरहित यानी दोषरहित होगा।

मान्यतानुसार बुधवार और गुरुवार के दिन शुरू होने वाला पंचक दोषरहित पंचक होता है, अत: इन दिनों किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने की मनाही नहीं होती है। अत: ऐसे पंचक का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ने के कारण ही इसे दोष मुक्त माना जाता है, तथा किसी भी तरह के शुभ काम किए जा सकते हैं।
 
फिर भी इन दो दिनों में पड़ने वाले पंचक में लकड़ी खरीदना, छत डलवाना, शव दाह संस्कार करना, दक्षिण दिशा की यात्रा तथा पलंग या चारपाई खरीदना इन पांच कामों को करने से पहले एक बार किसी विशेषज्ञ से जानकारी लेकर ही कार्य करना उचित रहता है। 

बता दें कि ज्योतिष में पंचक को शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है। इसे अशुभ और हानिकारक नक्षत्रों का योग माना जाता है। धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती नक्षत्रों के मेल से बनने वाले विशेष योग को पंचक कहा जाता है। 
 
श्रावण मास में पंचक का समय : 
 
पंचक का प्रारंभ- 6 जुलाई 2023, बृहस्पतिवार को 01.38 पी एम से, 
पंचक का समापन- 10 जुलाई 2023, सोमवार को 06.59 पी एम पर होगा। 
 
पंचांग के आधार 5 दिन के पंचक का समय : 
 
6 जुलाई, गुरुवार: पंचक का समय: दोपहर 01.38 से शुक्रवार सुबह 05.29 तक (भद्रा: सुबह 05.29 से 06.30 तक) 
 
7 जुलाई, शुक्रवार: पूरे दिन पंचक रहेगा।
 
8 जुलाई, शनिवार: पूरे दिन पंचक रहेगा। (भद्रा: रात 09.51 से रविवार सुबह 05.30 तक)
 
9 जुलाई, रविवार: पूरे दिन पंचक रहेगा। (भद्रा: सुबह 05.30 से 08.50 तक) 
 
10 जुलाई, सोमवार: पंचक सुबह 05.30 से शाम 06.59 मिनट तक रहेगा। 

 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कावड़ यात्रा के 14 नियम मानना जरूरी तभी होगी वह सफल