Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोमांटिक होते हैं ये 7 राशियों वाले लड़के और लड़कियां, जानिए पार्टनर की राशि

हमें फॉलो करें रोमांटिक होते हैं ये 7 राशियों वाले लड़के और लड़कियां, जानिए पार्टनर की राशि
, सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (13:12 IST)
7 romantic zodiac signs
हर कोई चाहता है कि मुझसे कोई प्यार करें। हलांकि बहुत कम लोग किसी से प्यार करते हैं। कहते हैं कि प्यार एकतरफा नहीं होना चाहिए। प्यार कभी भी सोच समझकर नहीं किया जाता परंतु यदि आप ज्योतिष के अनुसार अपना पार्टनर चयन करेंगे तो हो सकता है कि बहुत हद तक आप प्यार में तकरार से बच जाएं। हालांकि ज्योतिष मान्यता के अनुसार 7 राशियों के लिए बहुत ही रोमांटिक किस्म के होते हैं। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
1. मेष : इस राशि वाले लोग बहुत रोमांटिक होते हैं परंतु इनमें जल्द ही क्रोध भी आ जाता है। हालांकि यह अपने पार्टनर को हर तरह से खुश रखते हैं। यह आगे रहकर प्रपोज करते हैं और अपने पार्टनर को हर तरह से प्रभावित करने में सक्षम होते हैं।
 
पार्टनर की राशि : कर्क, धनु और मीन।
 
2. वृषभ : इस राशि के लोग रोमांस के साथ ही शरीरिक संबंधों में भी भरपूर रुचि लेते हैं और हर वक्त कुछ नया करने का सोचते हैं। प्यार को लेकर ये बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। यह अपने पार्टनर को खुश रखने की काबिलियत रखते हैं।
 
पार्टनर की राशि : सिंह, धनु व मीन। 
 
3. कर्क : यह रोमांस को लेकर भावुक होते हैं और अपने पार्टनर की भावनाओं की भी कद्र करते हैं। यह प्यार देने के साथ ही प्यार पाने की चाहत रखते हैं। इनके लिए प्यार में विश्‍वास बहुत मायने रखता है।
 
पार्टनर की राशि : वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर व मीन।
webdunia
4. मिथुन : इन्हें पहली नज़र में ही किसी से प्यार हो जाता है और ये अपने प्रेमी से सेक्सुअल टॉक करने या फ्लर्टिंग में हिचकिचाते नहीं हैं। इन्हें इसमें ज्यादा आनंद मिलता है और ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि इनकी दिवानगी इनके लिए मुसीबत भी बन जाती है।
 
पार्टनर की राशि : सिंह, कर्क, धनु व मीन। 
 
5. सिंह : यह बहुत ही रोमांटिक होने के सात ही इमोशनल भी होते हैं। ये अपने पार्टनर से कई तरह की अपेक्षा रखते हैं जिसमें खास है भरोसा कायम रखना। यह हर तरह से अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के प्रयास करते हैं और उनकी भावना की कद्र भी करते हैं। यह एक आदर्श प्रेमी होते हैं। 
 
पार्टनर की राशि : मेष, कर्क, वृश्चिक, धनु व मीन। 
 
6. तुला : रोमांस के मामले में इस राशि के लोगों का कोई मुकाबला नहीं। यह अपने पार्टनर से बेपनाह प्यार करते हैं और इनका पार्टनर भी इनके प्यार में दिवाना हो जाता या जाती है। दोनों एक दूसरे की भावना को महत्व देते हैं। यह अपने जीवन से जुड़ी कोई भी बात अपने पार्टनर से नहीं छिपाते हैं। 
 
पार्टनर की राशि : सिंह, धनु व मीन।
 
7. वृश्‍चिक : इस राशि के लोग किसी को भी अपने प्यार में पागल करने की क्षमता रखते हैं। यह रोमांस के साथ ही शरीरिक संबंधों में भी भरपूर रुचि लेते हैं। यह अपने पार्टनर से भावनात्मक रिश्ता कायम करना चाहते हैं। इन्हें प्यार में एक्सपेरिमेंट्स करना बहुत अच्छा लगता है। 
 
पार्टनर की राशि : कर्क, धनु और मीन। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नमामि देवी नर्मदे : नर्मदा स्तुति से करें देवी को प्रसन्न