Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जून माह में 5 ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, आइए जानें इस माह के ग्रह-गोचर

Advertiesment
जून में ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर प्रभाव
जून माह के शुरू होते ही ग्रह-नक्षत्र की चाल में भी परिवर्तन होने जा रहा है। इस माह में गुरु, शनि और राहु-केतु के अलावा बाकी पांचों ग्रह राशि बदलेंगे। आइए जानिए जून 2019 में कब कौन सा ग्रह राशि बदलने वाला है...
 
सूर्य
जून की शुरुआत में सूर्य वृष राशि में है। 15 जून को ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
 
चंद्र
1 जून को चंद्र मेष राशि में है। इसके बाद 2 तारीख को वृष राशि में प्रवेश कर गया है। इसके बाद हर ढाई दिन में चंद्र राशि बदलेगा।
 
मंगल
ये ग्रह अभी मिथुन राशि में है। 22 जून को मंगल राशि बदलकर कर्क में प्रवेश करेगा।
 
बुध
बुध 1 जून को दिन में तो वृष राशि में था फिर इसी रात में मिथुन राशि में चला गया। इसके बाद 20 जून को कर्क राशि में जाएगा।
 
गुरु
ये ग्रह अभी वक्री है और पूरे माह वृश्चिक राशि में रहेगा।
 
शुक्र
माह की शुरुआत में शुक्र मेष राशि में है। 4 जून को वृष राशि में चला गया। इसके बाद 28 जून को शुक्र राशि बदलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
 
शनि
ये ग्रह अभी वक्री है और पूरे माह धनु राशि में ही रहेगा।
 
राहु-केतु
ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं। जून में राहु मिथुन राशि में और केतु धनु राशि में शनि के साथ रहेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दरिद्रता एक अभिशाप है, इस अष्टलक्ष्मी स्तोत्र से दूर करें गरीबी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi