Publish Date: Sat, 26 Aug 2023 (18:40 IST)
Updated Date: Sat, 26 Aug 2023 (18:42 IST)
September mah ke grah parivartan 2023: हर माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिसके चलते 12 ही राशियों के जातकों के जीवन में बदलाव होता रहता है। सितंबर माह 2023 में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। सितंबर माह में 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसके चलते 4 राशियों की किस्मत पलटने वाली है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
5 ग्रहों की बदलेगी चाल:
-
सितंबर में शुक्र, गुरु, बुध, सूर्य और मंगल ग्रह अपनी चाल बदलेंगे।
-
जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।
-
4 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे।
-
4 सितंबर को ही बृहस्पति ग्रह मेष राशि में वक्री होंगे।
-
16 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी होंगे।
-
17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
-
24 सितंबर को मंगल कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे।
मेष राशि : इस माह आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे। कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा।
वृषभ राशि : आपकी राशि के लिए भी यह माह अनुकूल साबित होगा। कई नए अवसर हाथ लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस माह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिछले कई महीने से रुके हुए थे वो अब इस माह पूरे होंगे।
तुला राशि : यदि आप नौकरीपेशा हैं तो यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में मुनाफा होगा। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा।
मकर राशि : आपको इस माह कई अवसर प्राप्त होंगे। इस माह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होंगे।