Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहु का कुंभ में गोचर, इन लक्षणों से जानिए कि क्या हो रहा है दुष्प्रभाव, बचने के उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahu transit in Aquarius 2025

WD Feature Desk

, मंगलवार, 20 मई 2025 (11:50 IST)
Rahu transit in Aquarius 2025: 18 मई को राहु का कुंभ में और केतु का सिंह राशि में गोचर हुआ है। यह दोनों ग्रह 18 माह यानी 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान ये मंगल और शनि से मिलकर देश और दुनिया में तबाही के योग बनाएंगे। कोरोना वायरस की तरह किसी नई महामारी के आने की संभावना है। इसका राशियों पर भी दुषप्रभाव पड़ेगा। जैसे पहचाने कि आपकी राशि पर हो रहा है इसका बुरा असर। बचने के उपाय भी जानिए।
 
राहु के खराब हो जाने के लक्षण:
1. घर की दहलीज का दब जाना, खराब हो जाना।
2. सीढ़ियों का वास्तु अनुसार नहीं बनना या खराब रहना।
3. शौचालय का गंदा या टूटा फूटा रहना।
4. घर का नैऋत्य कोण दूषित होना।
5. पेट के बल ही सोते रहना।
6. अतीत का रोना रोते रहना और भविष्य की कल्पना कर खयालीपुलाव पकाना। 
7. काला जादू, तंत्र, टोना आदि के चक्कर में पड़ना।
8. अनावश्यक कल्पना, आशंका, कुशंका, डर और बेचैनी का बना रहना।
9. रात को नींद न आना। रात को सपने ही सपने ही आना।
10. दिमाग में विचार या निर्णयों का बार-बार बदलते रहना। 
12. पानी, आग और ऊंचाई से ज्यादा डरना।
13. किसी पर भी विश्वास नहीं करना आदि।
14. दूसरों के खिलाफ षड़यंत्र की बातें सोचना।
15. भयभीत करने वाले स्वप्न आना या चमककर उठ जाना।
16. अचानक शरीर अकड़ने लगे।
17. बेकार के दुश्मन पैदा होना।
18. बेईमान या धोखेबाज बन जाना।
19. मद्यपान करना।
20. अतिसंभोग करना।
21. सिर में चोट लग जाना।
22. घटना दुर्घटना का बढ़ जाना।
23. गृहकलह करते रहना।
24. दिमाग में भ्रम बना रहना। हमेशा भ्रमित ही रहना।
25. राहु वाले स्थान पर रहना। जैसे जहां मटन-मांस बिकता है, शराब बिकती हो आदि।
 
राहु ग्रह के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय: 
  • राहु ससुराल पक्ष का कारक है, ससुराल से बिगाड़ नहीं चलना चाहिए। 
  • माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाते रहना। 
  • कस्तूरी इत्र या काली गाय के घी का उपयोग करें। 
  • भोजन कक्ष में ही भोजन करना राहु का उपाय है। 
  • घर में ठोस चांदी का हाथी रख सकते हैं। 
  • गुरुवार को पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
  • चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
  • शनिवार और बुधवार को राहु मंत्र का जाप करें: "ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः"।
  • काले तिल, काली सरसों और नारियल का दान करें और जौ पानी में बहाएं।
  • नीले या काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।
  • घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • सरसों के तेल का दीपक जलाकर राहु दोष का निवारण करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ा मंगल पर हनुमान जी को भोग लगाने से होंगे ये चमत्कारिक लाभ