Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

11 अगस्त गुरुवार को है श्रावण स्नान दान पूर्णिमा, रक्षाबंधन पर्व और नारियल पूनम जानिए संयोग

Advertiesment
11 August 2022
Raksha bandhan 2022: 11 अगस्त 2022 गुरुवार को श्रावण मास की पूर्णिमा है। इस दिन के बाद भाद्रपद मास प्रारंभ हो जाएगा। इस बार की श्रावण पूर्णिमा की तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन कई शुभ योग और संयोग बन रहे हैं। आओ जानते हैं कि क्या है इस दिन खास।
 
1. श्रावण पूर्णिमा के दिन भाई बहन का पर्व रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। 
 
2. श्रावण पूर्णिमा के दिन दक्षिण भारत में नारियल पूर्णिमा मनाते हैं। इस दिन मछुआरा संप्रादाय समुद्र देव की पूजा करता है।
 
3. श्रावण पूर्णिमा के दिन जनेऊ बदलने का कार्य करते हैं जिसे उत्तर भारत में श्रवणी उपाकर्म कहते हैं जबकि दक्षिण भारत में अबित्तम कर्म कहा जाता है।
 
4. श्रावण पूर्णिमा के दिन ही लव और कुश की जयंती भी मनाई जाती है। लव और कुश प्रभु श्रीराम के पुत्र थे।
 
5. 11 अगस्त 2022 को सुबह 05:30 से 06:53 तक रवि योग रहेगा। 10 अगस्त 07:35 से 11 अगस्त दोपहर 03:31 तक 2. आयुष्मान योग रहेगा इसके बाद 11 अगस्त को दोपहर 03:32 से 12 अगस्त सुबह 11:33 तक सौभाग्य योग रहेगा।
 
6. इस दिन श्रावण स्नान और दान पूर्णिमा भी है। तर्पण करने के साथ ही दान पुण्य भी करते हैं, जिससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कजलिया पर्व क्यों मनाते हैं