Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 (17:06 IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 (17:07 IST)
Sawan vrat 2025 calendar: सावन मास या श्रावण मास हिन्दू पंचांग का एक पवित्र महीना होता है, जो आमतौर पर जुलाई-अगस्त के बीच आता है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए जाना जाता है और इसमें कई धार्मिक व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक इस बार सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। इस समयावधि में सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन पर्व जैसे कई महत्वपूर्ण और खास पर्व पड़ रहे हैं। आइये यहां जानते हैं संपूर्ण सावन मास 2025 के व्रत-त्योहार और विशेष दिवस की लिस्ट के बारे में...ALSO READ: sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?
सावन 2025 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट:
• 11 जुलाई 2025, शुक्रवार: सावन मास का आरंभ
• 12 जुलाई 2025, शनिवार: जया पार्वती व्रत जागरण
• 13 जुलाई 2025, रविवार: जया पार्वती व्रत समाप्ति,
• 14 जुलाई 2025, सोमवार: पहला सावन सोमवार व्रत, संकष्टी चतुर्थी, महाकाल सवारी उज्जैन
1 अगस्त : 1 से 7 शिशु स्तनपान सप्ताह, तिलक पुण्यतिथि
3 अगस्त : फ्रेंडशिप डे
4 अगस्त : मैथिलीशरण गुप्त जयंती
9 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस, लव-कुश जयंती, संस्कृत दिवस, अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन दिवस
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: सावन सोमवार में कब करें शिवजी का रुद्राभिषेक, क्या है इसकी विधि?