Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चमत्कारी है 7 का अंक, पढ़ें आश्चर्यजनक जानकारियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें Secrets of Seven
ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक अंक का महत्व है। जैसे 1 अंक सूर्य का, 2 अंक चंद्र का, 3 अंक गुरु का, चार अंक राहु का, 5 अंक बुध का, 6 का शुक्र, 7 का केतु, 8 का शनि और 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। मूलांक, भाग्यांक और जन्मांक से अंक ज्योतिषाचार्य लोगों का भविष्य बताते हैं। लेकिन हम यहां अंक ज्योतिष से हटकर कुछ और बताना चाहते हैं।
 
1. धर्म में 7 का स्थान :-
•जुडाइज्म में 7 को 'टौराह' का संकेत मानते हैं, जो आध्यात्मिकता और सृजन का एकीकरण है। 
•प्रत्येक 7 साल में 7 बार मुबारक दिन (योवेल) आता है। 
•डेविड जीस का सातवां बेटा है। 
•ब्रेस्लोव परंपरा में 'द 7 कैंडेल्स' की संकल्पना है, जिसमें चेहरे के सात अंग- 2 आंख, 2 नासिकाएं, 2 कान और 1 मुंह को रखा गया है। 
•हिंदू धर्म में 7 ऋषियों की परिकल्पना है। 
•इस्लाम धर्म में 7 जमीन और 7 आसमान की परिकल्पना है। 
•सूर-ए-फातिहा की 7 आयतें हैं। 
•कुल 7 स्वर हैं। 
 
2. हिन्दू धर्म में 7 का अंक...
•सप्तऋषि : वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र और भारद्वाज।
•सात छंद : गायत्री, वृहत्ती, उष्ठिक, जगती, त्रिष्टुप, अनुष्टुप और पंक्ति।  
•सात योग : ज्ञान, कर्म, भक्ति, ध्यान, राज, हठ, सहज।
•सात भूत : भूत, प्रेत, पिशाच, कूष्मांडा, ब्रह्मराक्षस, वेताल और क्षेत्रपाल।
•सात वायु : प्रवह, आवह, उद्वह, संवह, विवह, परिवह, परावह।
•सात द्वीप : जम्बूद्वीप, पलक्ष द्वीप, कुश द्वीप, शालमाली द्वीप, क्रौंच द्वीप, शंकर द्वीप, पुष्कर द्वीप।
•सात पाताल : अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, पाताल तथा रसातल।  
 
3 . गणित पर 7 का राज :-
•7 है चौथा प्राइम नंबर। 
•7 माना जाता है दूसरा सबसे भाग्यशाली प्राइम नंबर। 
•7 है तीसरा ल्यूका प्राइम नंबर। 
•7 कैरॉल नंबर होने के साथ-साथ काइनिया नंबर भी है। 
 
4 . विज्ञान में 7 का महत्व :-
•7 है नाइट्रोजन का एटॉमिक नंबर। 
•पीरियॉडिक टेबल के 7 ग्रुप में मिलती है हैलोजन। 
 
5. खगोलशास्त्र पर भी 7 का वर्चस्व :-
•सोलर सिस्टम के 7 सदस्य- सूर्य, चंद्र, मंगल, शुक्र, बुद्ध, वृहस्पति और शनि ग्रह हैं। 
•उरसा मेजर समूह में भी 7 तारे हैं। 
•एटलस और प्लेडियास की भी 7 पुत्रियाँ थीं। 
 
6. तकनीकी में 7 का महत्व :-
•रूस से कजाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट फोन कॉल सेवा का कोड 7 है। 
•अमेरिकन और कैनेडियन फोन नंबरों की संख्या 7 है। 
•गुणवत्ता के 7 उपकरण माने जाते हैं। 
•ओएसआई मॉडलों के भी 7 स्तर होते हैं। 
•किल 7 लॉजिक गेट होते हैं। 
 
7. क्लासिक में 7 का महत्व :-
•रोम की 7 पहाड़ियां हैं।
•प्रगतिशील कला की 7 विधाएं हैं। 
•सात आश्चर्य हैं। 
•रोमन इतिहास के 7 बादशाह हैं।
 
8. और भी कितना कुछ है इस 7 के संसार में...
 
•सात लोक : भूर्लोक, भूवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपोलोक, सत्यलोक। सत्यलोक को ही ब्रह्मलोक कहते हैं।
•सात समुद्र : क्षीरसागर, दुधीसागर, घृत सागर, पयान, मधु, मदिरा, लहू। 
•सात पर्वत : सुमेरु, कैलाश, मलय, हिमालय, उदयाचल, अस्ताचल, सपेल? माना जाता है कि गंधमादन भी है।
•सप्त पुरी : अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका (उज्जयिनी) और द्वारका।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्म, जीवन और ज्योतिष की 30 ऐसी शुभ-अशुभ बातें जो सबको अवश्य जानना चाहिए