Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनि को तेल क्यों चढ़ाया जाता है (वीडियो)

Advertiesment
shani dev
नवग्रहों में शनि को प्रसन्न करने के लिए उन्हें तेल से स्नान करवाया जाता है। शनि को तेल से अभिषेक करवाने के पीछे क्या मान्यता है। शनि साधक दादू महाराज का कहना है कि शनि को तेल चढ़ाने के पीछे एक कथा है रावण ने सभी नवग्रहों को लंका में यहां बंदी बनाकर रखा था। शनि को भी रावण ने उलटा लटका कर रखा था।

जब हनुमानजी सीताजी की खोज में वहां जाते हैं और लंका को अपनी पूंछ से जलाते हैं, उन्हें वहां कराहने की आवाज आती है। लंका जलाने के बाद हनुमानजी शनि सहित सभी ग्रहों को छुड़ाते हैं। उलटा लटकने के कारण शनि के सभी अंगों में पीड़ा हो जाती है।

शनि के शरीर पर घाव हो जाते हैं। हनुमानजी शनि के घावों पर तेल लगाते हैं। तेल लगाने से शनि को घावों पर राहत प्राप्त हुई थी। शनि ने तब कहा था कि जो मेरे शरीर पर या चरणों में तेल लगाएगा, उस पर मेरी कुदृष्टि नहीं रहेगी, तभी से यह प्रथा चली आ रही है कि शनि को तेल चढ़ाया जाता है।

देखें वीडियो-

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi