Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनिवार के दिन यह 3 दिख जाएं तो समझो किस्मत चमकने वाली है ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shani Dev ki kripa ke sanket
शनिवार को लेकर कई तरह के डर और भ्रांतियां हमारे दिल में होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिदेव जब कृपा करने वाले होते हैं तब आपके सामने संकेत भेजते हैं। हम नादानी में उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं शनिवार की सुबह क्या नजर आ जाए जिससे हम मान लें कि शनि की कृपा बरसने वाली है।

webdunia
भिखारी
अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे के सामने या आपके सामने आ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाएगा। लेकिन अगर नादानी में आपने इन्हें डांटकर भगा दिया तो समझ लीजिए शनिदेव का प्रकोप आप पर बरसने वाला है।

webdunia
सफाई कर्मचारी
शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी नजर आ जाए या आप किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। उन्हें तत्काल कोई कपड़ा या कुछ रुपए अवश्य दें। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं वह अवश्य सफल होने वाला है।

webdunia
काले कुत्ते
काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है, शनिवार के दिन घर से बाहर निकलते हुए आपको अगर काला कुत्ता नजर आ जाए तो समझ लीजिए आपके कार्य को सिद्ध करने में शनिदेव आपकी सहायता करेंगे। काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह 22 अच्छी आदतें हैं अगर आप में, तो मान लीजिए शनिदेव हमेशा हैं साथ में...