Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 13 April 2025
webdunia

शनि का राशि परिवर्तन, पढ़ें 12 राशियों पर शुभाशुभ असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें शनि का राशि परिवर्तन
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

शनि का नाम सुनते ही जनमानस के मन-मस्तिष्क में एक भय व्याप्त होने लगता है। जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है लोग यह जानने को उत्सुक होते हैं कि उनके लिए यह राशि परिवर्तन क्या फ़ल देने वाला है।

शनिदेव न्यायाधिपति है। वे कर्मानुसार मनुष्य को दण्ड या पारितोषक प्रदान करते हैं। इस माह दिनांक 20 जून की रात्रि 9 बजकर 08 मिनिट पर शनि ने अपनी वक्र गति से संचरण करते हुए वृश्चिक राशि में पुन: प्रवेश किया है। शनि के इस राशि परिवर्तन का समस्त 12 राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव होगा। आइए जानते हैं कि शनि का वृश्चिक राशि में संचरण द्वादश राशियों के लिए कैसा रहेगा-
मेष-धन हानि होगी। सम्पत्ति से नुकसान होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। मान-प्रतिष्ठा की हानि होगी। राजदण्ड का भय होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। पुत्र सुख में कमी आएगी। लाटरी इत्यादि से हानि होगी। गुप्त शत्रुओं के कारण कष्ट होगा।
 
वृष-जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आएगी। धन हानि होगी। गुप्त रोग के कारण कष्ट रहेगा। यात्रा में परेशानी व दुर्घटना होने की सम्भावना है। घर से दूर प्रवास करना पड़ेगा। व्यापार व आजीविका में विघ्न आएंगे।

मिथुन-धन लाभ होगा। शत्रु पराभव होगा। भूमि-भवन से लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
 
कर्क-गलत निर्णयों के कारण हानि होगी। धन हानि होगी। योजनाएं असफ़ल होंगी। पुत्र सुख में कमी आएगी। स्त्री जाति से कष्ट होगा। व्यापार में हानि होगी।
 
सिंह-रोग व शत्रुओं में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। राज्य की ओर से कष्ट होगा।

कन्या-साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य में सफ़लता प्राप्त होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। अचल सम्पत्ति की प्राप्ति होगी।
 
तुला-पारिवारिक कलह का वातावरण रहेगा। धन हानि होगी। स्वजनों से विवाद होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। शारीरिक कष्ट होगा। जीवनसाथी से मतभेद के कारण मन खिन्न रहेगा। घर से दूर निवास करना पड़ेगा।
 
वृश्चिक-मानसिक चिन्ता रहेगी। गलत निर्णय के कारण हानि होगी। चोट लगने की सम्भावना है। आर्थिक हानि होगी। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी।

धनु-पारिवारिक सुख में कमी आएगी। व्यर्थ व्यय के कारण धन हानि होगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। कष्टप्रद यात्राएं होंगी। भाग्य का साथ प्राप्त नहीं होगा। सन्तान को कष्ट होगा।
 
मकर-भूमि,भवन,लोहे सम्बन्धी कार्यों से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। स्त्री जाति से लाभ होगा। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ-कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यापार में नुकसान होगा। कार्यों में असफ़लता प्राप्त होगी। स्वजनों से विरोध होगा। जीवनसाथी से मतभेद के कारण कलह होगी। ह्रदय रोग के कारण कष्ट होगा। मानसिक अवसाद रहेगा। भूमि-भवन से हानि होगी। वाहन से हानि होगी। माता को कष्ट होगा।
 
मीन-रोग व दु:ख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों से उच्चाटन होगा। बन्धु-बान्धवों से विवाद होगा। आय व लाभ में कमी होगी। राजदण्ड, बन्धन व लांछन के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होगी।
 
(कुछ पंचांगों के अनुसार शनि का राशि परिवर्तन 26 मई, 19 जून व 23 जून को भी बताया गया है किन्तु हमारे अनुसंधान के अनुसार शनि अपनी 20 जून को परिवर्तित करेंगे।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुखी जीवन जीने के लिए जानिए 6 काम की बातें...