Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बदली है सितारों की चाल, सरकार के बुरे होंगे हाल, मार्गी शनि का कमाल...

Advertiesment
Shani Transition
शनि हुए धनु राशि में हुए मार्गी, सत्ता पक्ष को होगा भारी नुकसान... 
 
ज्योतिषशास्त्र में पाप ग्रहों जैसे राहु, केतु, मंगल, शनि का वक्री होना अच्छा नहीं माना जाता है। परंतु 6 सितंबर शाम 4 बजकर 22 मिनट पर शनिदेव वक्री से मार्गी होकर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 अप्रैल से शनि धनु राशि में वक्री गति कर रहे थे, 6 सितंबर को शाम 5:02 बजे शनि पुनः धनु राशि में मार्गी हो गए हैं। 
 
शनि के वक्री होने से सभी राशि के जातकों को दुःख और परेशानियां उठानी पड़ रही थी तो अब कुछ राशि के जातकों को राहत मिलेगी।
 
परंतु शनि न्याय के देवता हैं, वे कर्म और सेवा के कारक हैं। इसलिए शनिदेव का यह मार्ग परिवर्तन सत्ता पक्ष के लिए ठीक नहीं माना जाएगा। इस अवधि में सत्ता में बैठे लोगों की लोकप्रियता में कमी आएगी और नुकसान संभव है। 
 
इस दौरान क्रूडऑयल की कीमतें बढ़ेगी। खाद्य तेल, तिल, चावल,चना की कीमत में भी तेजी आएगी। जनता को राहत देने के लिए सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...