Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दो दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र, इन चीजों की खरीदारी करना रहेगा अति शुभ, पढ़ें 7 विशेष बातें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shubh Muhurat To Purchase A New Vehicle 2018
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
 
 
मंगलवार से शुरू होने वाला पुष्‍य नक्षत्र 31 अक्टूबर को ऋद्धि-सिद्धिदायक भगवान गणेश जी के वार बुधवार, 2018 को पुष्यामृत योग बनने से यह दिन खरीद व निवेश के लिहाज से अत्यधिक शुभ है। 
 
इस दिन मुहूर्त में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण सहित अन्य खरीदारी करना श्रेष्ठ होता है। इस योग में खरीदी गईं वस्तुएं लंबे समय तक चलती हैं व शुभ फल प्रदान करती हैं।

मंगलवार और बुधवार के दिन यानी पुष्य नक्षत्र में कौन सी चीजें खरीदें, जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगी, ये निम्नलिखित हैं-
 
 
* ऋदि-सिद्धिदायक भगवान गणेशजी के दिन बुधवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में सोने से निर्मित आभूषण खरीदने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
 
* पुष्य नक्षत्र में चांदी या इससे निर्मित आभूषण खरीदने से ये लंबे समय तक उपयोग में आते हैं। इनकी खरीद करने से घर में बरकत भी बनी रहती है। आज के दिन पन्ना, हीरा, पुखराज, नीलम, मोती आदि रत्न खरीदने से ये भविष्य में लाभ प्रदान करते हैं।
 
* इस शुभ योग में दो व चार पहिया वाले वाहन खरीदे जा सकते हैं। इस दिन खरीदे गए वाहन लंबे समय तक चलते हैं। 
 
* इस खास योग में मकान, प्लॉट व फ्लैट खरीदना भी शुभ होता है। 
 
* इस योग में बर्तनों की खरीद करना भी शुभ होता है। 
 
* धन निवेश करने के लिए भी पुष्य नक्षत्र का दिन शुभ है। 
 
* दीपावली में घर की सजावट करने के सामान की खरीद पुष्य नक्षत्र में करेंगे, तो अनुकूल रहेगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां लक्ष्मी की प्रतीक हैं कौड़ियां, आजमाएं यह 4 उपाय, हो जाएंगे मालामाल