Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Astrology: 50 साल बाद राहु और शुक्र बना रहे हैं विपरीत राजयोग, 3 राशियों की किस्मत पलट जाएगी

हमें फॉलो करें vipareeta raja yoga

WD Feature Desk

, गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (14:22 IST)
vipareeta raja yoga
Vipreet rajyoga 2024: जब कुंडली के छठे, आठवें, बारहवें, भाव के स्वामी युति संबंध बनाते हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण होता है। मीन राशि में शुक्र और राहु की युति के चलते विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। शुक्र ग्रह धन, यश, ऐश्वर्य, वैभव, संगीत और सौंदर्य का कारक है तो वहीं राहु कल्पना, पराक्रम, रहस्य, जादू और माया का कारक है। शुक्र मीन में उच्च का होता है। 30 साल बाद ऐसा राजयोग बना है। यह राजयोग 23 अप्रैल 2024 तक रहेगा तब तक 3 राशियों की किस्मत पलटने की संभावना प्रबल रहेगी।
1. वृषभ राशि : शुक्र-राहु की युति और विपरित राजयोग के चलते नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति और वेतनवृद्धि होना तय होने की संभावना प्रबल है। व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील फायनल हो जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।
 
2. मिथुन राशि : विपरित राजयोग के चलते सुख, संपत्ति, वाहन और समृद्धि के साथ ही शांति की प्राप्ति होगी। व्यापारी हैं तो बिजनेस में तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और नौकरी के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा।
3. कर्क राशि : इस योग के चलते भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग हैं। लंबी यात्रा का योग भी है जो लाभदायक सिद्ध होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

24th Roza 2024: जानें रमजान माह के चौबीसवें रोजे की महिमा