Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 फरवरी को शुक्र का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा अचानक से धनलाभ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shukra grah ka meen rashi me gochar
, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (18:20 IST)
Shukra gochar 2023: शुक्र ग्रह करीब 23 दिनों में राशि परिवर्तन कर देता है। वृषभ राशि और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 बुधवार के दिन राशि परिवर्तन करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से जातक की सुख, सुविधा और ऐश्‍वर्य पर प्रभाव पड़ता है। 12 राशियों में से 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश से अचानक धनलाभ हो सकता है।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में शुक्र का गोचर होगा जो आपकी आमदानी में बढ़ोतरी कर देगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी और व्यापारी हैं तो तगड़ा मुनाफा कमाएंगे। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। रिश्तों में भी मधुरता आएगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में शुक्र का गोचर होगा, जो आपके भाग्य में वृद्धि कर अचानक से धनलाभ की संभावना बढ़ा देगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। धन के चलते अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो कोई बड़ा समझौता हो सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
webdunia
3. सिंह राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर अचानक से धनलाभ देगा, जो उम्मीद से अधिक हो सकता है। हो सकता है कि पूर्व में किए निवेश से लाभ हो। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की मिलेगी। परिवार के बीच सामंजस्यता बनी रहेगी।
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर आपकी सुख-सुविधाओं और मान सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। गृहसज्जा पर धन खर्च होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 फरवरी 2023 : आपका जन्मदिन