Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

31 जनवरी और 1 फरवरी, दोनों दिन है माघ कृष्ण अमावस्या, जानिए दान किस दिन करें

हमें फॉलो करें 31 जनवरी और 1 फरवरी, दोनों दिन है माघ कृष्ण अमावस्या, जानिए दान किस दिन करें
, शनिवार, 29 जनवरी 2022 (10:08 IST)
Somvati Mauni Amavasya 2022: सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। वर्ष 2022 की पहली सोमवती अमावस्या 31 जनवरी को है जिसे श्राद्ध की अमावस्या कहा गया है।

पंचांग गणना के अनुसार 31 जनवरी को दोपहर में 2 बजकर 19 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है। इसलिए दूसरे दिन भी अर्थात 1 फरवरी को भी अमावस्या रहेगी, जिसे मौनी और माघी अमावस्या ( Mauni and Maghi Amavasya) कहा गया है।
 
 
अमावस्या की तिथि:- 
अमावस्या आरंभ: 31 जनवरी, सोमवार, दोपहर 2:20 मिनट से 
अमावस्या समाप्त: 1 फरवरी, मंगलवार, प्रातः11:16 मिनट तक।
 
सोमवती और मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान (Ganga Snan, Daan) दोनों का ही महत्व है।
 
 
इस दिन क्या करें :
- सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करें।
- श्राद्ध और पितृ तर्पण करें।
- पीपल के वृक्ष का पूजन करें और उनकी 108 परिक्रमा करके पीले रंगा का धागा बांधें।
- गरीबों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
- इस दिन शनि मंत्र का पाठ करने से लाभ मिलेगा।
- माघी अमावस्या के दिन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान तथा पुण्य अवश्य ही करने चाहिए।
31 जनवरी की शाम को दान का पुण्य पूरा मिलेगा अत: 31 जनवरी को दान की परम्परा निभाएं...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राशिफल शनिवार, 29 जनवरी 2022: आज क्या कहती है आपकी राशि, किसे मिलेगा मान-सम्मान और खुशखबरी