Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूर्य और चंद्र का राशि परिवर्तन, किस राशि पर क्या होगा प्रभाव...

Advertiesment
हमें फॉलो करें सूर्य और चंद्र का राशि परिवर्तन, किस राशि पर क्या होगा प्रभाव...

श्री रामानुज

सूर्य-चंद्र के परिवर्तन का क्या होगा आप पर असर (जानिए राशिनुसार) 
 

 
17 अगस्त को सूर्यदेव ने कर्क से राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में भ्रमण आरंभ कर दिया है। अब 16 सितंबर यानी एक महीने तक सूर्यदेव सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य इस राशि का स्वामी भी है। इसलिए सूर्य की चाल बदलने से यह माह सभी राशियों को प्रभावित करेगा। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक चंद्रदेव भी कन्या से वृश्चिक राशि में भ्रमण करेंगे। सूर्य और चंद्रमा के राशि बदलने से यह सप्ताह बहुत से लोगों के लिए खास रहेगा। 
 
आगे पढ़ें 12 राशियों पर प्रभाव... 
 
 
webdunia


 


मेष राशि के जातक का चंद्रमा गोचर कुंडली के छठे से आठवें भाव तक रहेगा। कार्य में व्यस्तता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। महीने के आरंभ में सूर्य के सिंह राशि में आने से फायदा भी होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। सर्दी-खांसी से पीड़ा होगी। 
 
 
webdunia


 


वृष राशि के जातकों की कुंडली में पंचम चंद्रमा सफलता दिलाएगा। धन लाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
 
 
webdunia


 


मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में चौथे भाव में चंद्रमा होने से सुख प्राप्त होगा। सूर्य सिंह राशि में होगा, जो कि गोचर कुंडली के तीसरे भाव में रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। न्यायालय संबंधी फैसला पक्ष में होने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। 
 
 
webdunia


 


कर्क राशि के जातकों को इस समय संभल कर रहने की आवश्यकता है। गोचर कुंडली का चंद्रमा तीसरे भाव से पांचवें भाव तक रहेगा जो सकारात्मक है। भावनात्मक होकर कोई वादा नहीं करें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। जोखिम भरे निवेश से बचें और कोई नया कार्य आरंभ न करें। पित्त रोग होने के योग हैं।
 
 
webdunia


 


सिंह राशि के जातकों का चंद्रमा धनभाव में है। राशि में सूर्य भी होगा, जो वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानियां पैदा कर सकता है। भोग विलास के साधनों पर खर्चा हो सकता है। महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। समय शुभ रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोग फिर परेशान कर सकते हैं।
 
 
webdunia


 


कन्या राशि के जातकों के लिए समय शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। चंद्रमा राशि से तीसरी राशि में रहेगा। सूर्य गोचर कुंडली के बारहवें भाव में रहेगा, जो अनजाने भय का कारण बन सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। 
 
 
webdunia


 


तुला राशि के जातकों की कुंडली में व्यय भाव के चंद्रमा है। न्यायालयीन मामलों मे विजय मिलेगी। गोचर कुंडली में सूर्य अपनी ही राशि में यानी लाभ भाव में रहेगा। जिससे आशातीत सफलता मिलेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। नए कार्यों से धन लाभ हो सकता है। ज्वर हो सकता है। 
 

 
webdunia


 


वृश्चिक राशि के जातक थोड़ा निराश महसूस करेंगे। कुंडली में चंद्रमा लाभ भाव में रहेगा और राशि तक आएगा। व्यर्थ खर्चा हो सकता है। चंद्रमा कुंडली के व्यय भाव में होगा। नए प्रस्ताव और नए अवसर मिलेंगे। किसी समर्थ और शक्तिशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार में किसी के बीमार होने से परेशानी हो सकती है। निवेश के लिए शुभ है। धन लाभ हो सकता है।
 
 
webdunia


 


धनु राशि के जातकों की गोचर कुंडली के भाग्य भाव में सूर्य आ गया है। सूर्य होने से धनु राशि वालों के लिए समय थोड़ा अच्छा रहेगा। संभल कर कार्य करें। वाणी पर संयम रखें। गरीब को अन्न का दान करें। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में संभल कर कार्य करना चाहिए। 
 

 
webdunia


 


मकर राशि के जातकों की कुंडली में लाभ के भाव तक चंद्रमा रहेगा। यात्रा और उच्च शिक्षा की योजनाओं में सफलता मिलेगी। आमदनी में इजाफा हो सकता है। नए संबंधों से फायदा हो सकता है। विवादों से दूर रहें। सूर्य गोचर कुंडली के आठवें भाव में आ गया है। सूर्य की इस स्थिति से परेशान भी होना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए समय शुभ है। धन लाभ भी होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल हैं। 
 
 
webdunia


 


कुंभ राशि के जातकों की गोचर कुंडली के अनुसार सप्ताह की शुरुआत आठवें भाव के चंद्रमा से हो रही है। चंद्रमा की स्थिति परेशान करेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर खुद पर नियंत्रण रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। मौसमी बीमारियां हो सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा। 
 

 
webdunia


 


मीन राशि के जातकों की कुंडली में चंद्रमा सातवें भाव से भाग्य भाव तक जाएगा। सकारात्मक रहें। ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा का फायदा मिलेगा। धन आएगा भी और चला भी जाएगा। प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लें। वाहन से सावधानी से चलाएं। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi