Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

sun transit in cancer 2020 : कर्क राशि में सूर्य, कैसी होगी यह कर्क संक्रांति आपके लिए

हमें फॉलो करें sun transit in cancer 2020 : कर्क राशि में सूर्य, कैसी होगी यह कर्क संक्रांति आपके लिए
सूर्य का राशि परिवर्तन करना संक्रांति कहलाता है। 16 जुलाई को सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर सूर्य कर्क में आ रहे हैं। सूर्य का कर्क राशि में आगमन आपकी राशि के लिए कैसा होगा,आइए जानते हैं...
मेष
 
सूर्य के प्रभाव से यह समय आपके जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि करने वाला होगा इसके पूरे आसार हैं। नई योजना पर कार्य आरंभ करने का विचार बना सकते हैं। चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है लेकिन आप अपने विवेक व कार्यकुशलता से इससे बाहर निकलने में कामयाब हो सकते हैं। कुल  मिलाकर समय आपके अनुकूल रहने के संभावना है।
वृषभ
 
इस समय आप ऊर्जावान रह सकते हैं। हर कार्य को आप बड़े ही उत्साह से करेंगे। कार्यस्थल पर भी आपका प्रदर्शन ठीक रहेगा। आप अपने कार्य से संतुष्ट हो सकते हैं। परिवार में छोटे भाई बहनों से छोटा मोटा विवाद हो सकता है। हालांकि भाई बहनों की तरक्की के आसार भी बन रहे हैं। समय से साथ यह तकरार दूर हो जाएगा। इस समय आप कम दूरी की यात्रा पर भी  जा सकते हैं।
मिथुन
 
धन भाव में सूर्य के आने से धन प्राप्ति के योग आपके लिए बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। रुका धन मिलने की संभावना है। भाई बंधुओं से मनमुटाव होने के आसार बन सकते हैं। संयम व समझदारी से काम लें। प्रेम से मामले को सुलझाया जा सकता है।
कर्क
 
कर्क संक्रांति होने के कारण यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रह सकता है। साथ ही आपकी कार्यक्षमता व कार्यकुशलता अच्छी रहेगी। कार्य स्थल पर आप अपने कार्य को प्रभावी ढंग से करने में कामयाब होंगे। जिससे ऑफिस में आपका रूतबा भी बढ़ेगा। सूर्य के प्रभाव से संभव है कि आपमें अहंकार की भावना आ जाए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अग्नि से दूरी बनाकर रखें।
सिंह
 
यह समय आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी ला सकता है। आप कुछ कार्यों को लेकर असहज भी हो सकते हैं। काम में कम मन लग सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नेत्र संबंधी कुछ समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। चोट लगने के संकेत भी हैं, इसलिए सतर्क रहें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप इस समय चिंतित हो सकते हैं। 
कन्या
 
यह समय आपके लिये धन वृद्धि के योग बना रहा है। रूका धन आपको मिल सकता है। किसी योजना में किया गया निवेश आपको लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रह सकता है। सुख-संपति में वृद्धि के आसार हैं। आत्मविश्वास से भरे निर्णय ले सकते हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। उन्हें सफलता मिल सकती है।
तुला
 
 किसी नई परियोजना पर काम शुरु करना चाहते हैं या नया व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छुक जातकों को भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी न करें। पदोन्नति की उम्मीद रखने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहने के आसार हैं। आप काम के अलावा अतिरिक्त रूप से कार्य करके भी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
वृश्चिक
 
कार्यक्षेत्र के लिए यह समय आपके अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से आप मकान खरीदने के लिए प्रयासरत हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से भी आपको कोई लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। 
धनु
 
सूर्य का कर्क राशि में आना आपके लिए सही नहीं है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है तो वहीं कार्यस्थल पर भी आपका प्रदर्शन कम हो सकता है। कुछ जातकों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। कुल मिलाकर व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। हालांकि नया कार्य शुरु कर रहे हैं तो परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं जिससे आपका आत्मबल भी बढ़ने के आसार हैं।
मकर
 
जीवन साथी के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। कुछ जातकों के दांपत्य जीवन में इतनी खटास भी आ सकती है कि आपको एक दूसरे से अलग होने का निर्णय लेना पड़े। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है हो सकता है इस समय उन्हें खुशखबरी न मिले। हालांकि विवाहित दंपतियों में मकर जातकों के जीवनसाथी कार्यक्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं।
कुंभ
 
शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नौकरीशुदा जातक सर्वाइकल की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। करियर के मामले में समय अनुकूल रहेगा और कार्योन्नति के आसार भी आपके लिए बन सकते हैं। कार्य को पूरे लगन के साथ करें। धन के लिए भी समय सही रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें तो और भी अच्छा होगा। कोई अवॉर्ड मिल सकता है...।
मीन
 
जो दंपति संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं उन्हें भी खुशखबरी मिल सकती है। यह समय कार्यक्षेत्र में भी आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने वाला रह सकता है। बस आपको अपने कार्य को गंभीरता व पूरी जिम्मेदारी करना होगा। विवाह के योग भी इस समय आपके लिए बन रहे हैं। नया कार्य आरंभ करने के लिये भी समय उपयुक्त है। सेहत का ध्यान रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्क संक्रांति में क्यों करें सूर्य देवता का पूजन, जानिए क्यों नहीं होते शुभ कार्य