Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sun Transit in Leo : सूर्य ने किया सिंह राशि में प्रवेश, 12 राशियों के लिए क्या होगा विशेष

हमें फॉलो करें Sun Transit in Leo : सूर्य ने किया सिंह राशि में प्रवेश, 12 राशियों के लिए क्या होगा विशेष
16 अगस्त रविवार को सूर्य ने सिंह राशि पर प्रवेश कर लिया है। सूर्य के इस राशि बदलाव से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव होंगे।
 
16 अगस्त से 16 सितंबर शाम 7 बजकर 8 मिनट तक सूर्यदेव सिंह राशि में रहेंगे...  भारतीय ज्योतिष के अनुसार सूर्य पुरुष ग्रह है। इनकी दिशा पूर्व है। यह सिंह राशि के स्वामी है। सौरमंडल में सूर्य सबसे बड़े ग्रह है। बाकी सब ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। जन्मपत्रिका में पिता के संबंध में सूर्य के द्वारा ही विचार किया जाता है। सूर्य स्वभाव, आरोग्य, राज्य और करियर का सूचक है।
 
जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर...
मेष राशि
आपको अपनी संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप रोमांस और विद्या के क्षेत्र में पास हो सकते हैं। आपको अपने गुरु का साथ मिलता रहेगा और आपका विवेक भी बना रहेगा। 16 सितंबर तक सूर्य की इस बेहतर स्थिति का फायदा उठाने के लिए पक्षियों को दाना डालें, आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
वृष राशि
आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको 16 सितंबर तक भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है। सूर्य के इन शुभ प्रभावों को सुनिश्चित करने के लिएं किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
मिथुन राशि
16 सितंबर तक उनके द्वारा किए गए कामों से आपको लाभ मिल सकता है। तो सूर्य देव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिए आपको सूर्यदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
कर्क राशि
16 सितंबर तक आपको धन संबंधी कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए । इस बीच पैसों को लेकर आपके हाथ कुछ बंधे नजर आएंगे। आपको इस अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मन्दिर में नारियल का दान करना चाहिए, धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
सिंह राशि 
आपको प्रेम-संबंधों को मजबूत करने और समाज में अपना मान-सम्मान बनाए रखने के लिए कोशिशें करनी होगी। इस दौरान संतान को न्यायालय से लाभ पाने में थोड़ी देर हो सकती है। सूर्यदेव की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 16 सितंबर तक रोज़ सुबह स्नान करके सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
कन्या राशि 
आपको शैय्या का सुख मिलेगा। साथ ही 16 सितंबर तक आप अपने पैसों का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। सूर्यदेव की इस शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान सुबह के समय अपने घर के खिड़की-दरवाज़ों को खोलकर रखें, इससे सूर्यदेव की कृपा आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी।
तुला राशि
इनकम में बढ़ोतरी के लिए मेहनत जारी रखनी पड़ेगी। अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए खुद से कोशिश करनी होगी। तो सूर्य की इस स्थिति में सुधार लाने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने पर बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।
वृश्चिक राशि
 करियर में आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की होगी। साथ ही आपके पिता को भी सफलता मिलती रहेगी। सूर्यदेव की शुभ स्थिति को बनाए रखने के लिए और किसी भी तरह की अशुभ स्थिति से बचने के लिए 16 सितंबर तक नियम से शिव पूजा करें,इससे आपकी और आपके पिता की तरक्की सुनिश्चित होगी।
धनु राशि 
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के नवें स्थान पर गोचर करेंगे और नवें स्थान का संबंध आपके भाग्य से है। 16 सितंबर तक आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे और आपको हर कार्य में लाभ मिलेगा। सूर्य की इस अच्छी स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए घर में पीतल के बर्तनों को उपयोग में लाएं।
मकर राशि 
आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। अतः इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अगले 30 दिनों के दौरान काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें, इससे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। 
कुंभ राशि 
सूर्य के इस गोचर से आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग और प्यार मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। अतः सूर्यदेव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 16 सितंबर तक कोई भी कार्य शुरू करने से पहले संभव हो तो कुछ मीठा खाकर, पानी पीएं या शहद पानी पीएं, इससे जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। 
मीन राशि 
सूर्य के इस गोचर से अगले 30 दिनों के दौरान कुछ नए और अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। हालांकि इस बीच आपका शत्रु भी आपके खिलाफ जाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन वह सिर्फ कोशिशों तक ही सीमित रहेगा, आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। अशुभ फलों से बचने के लिए बन्दर को गुड़ खिलाएं, इससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और मित्रों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Muharram 2020 : चांद नजर आने के साथ होगी मुहर्रम की शुरुआत, जानें इतिहास