Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब सूर्य आते हैं धनु राशि में तो देते हैं कभी खुशी, कभी गम, 16 दिसंबर से हो रहा है गोचर, जानिए असर

हमें फॉलो करें जब सूर्य आते हैं धनु राशि में तो देते हैं कभी खुशी, कभी गम, 16 दिसंबर से हो रहा है गोचर, जानिए असर
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

सूर्य को नवग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है। यह आत्मा, पिता और सरकारी सेवा का कारक माना जाता है। सिंह राशि का स्वामित्व सूर्य को प्राप्त है। यह मेष राशि में उच्च और तुला राशि में नीच का माना गया है। सूर्य 16 दिसंबर 2018, रविवार को प्रात: 9.05 बजे धनु राशि में गोचर करेगा और 14 जनवरी 2019, सोमवार रात्रि 8 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर भ्रमण का सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव?
 
सूर्य को मान-प्रतिष्ठा, प्रसिद्धि तथा पिता का कारक ग्रह माना गया है। यह शासकीय अधिकारियों पर प्रभाव का कारक भी है इसलिए एक राशि से दूसरी राशि में इसका गमन सभी के लिए सफलता तथा सामाजिक सम्मान पाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है।
 
मेष-
 
मेष राशि के जातकों के लिए यह बहुत ही शुभ समय रहेगा। सूर्य आपकी राशि से पंचमेश होकर नौवें भाव से गोचर भ्रमण करेगा। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपके संतान व पिता के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपके कार्यों में भी एक नई पहचान मिलेगी। भाग्य हर कार्य में आपका साथ देगा और इसके परिणामस्वरूप आपको सफलता मिलती रहेगी। इस अवधि में किए गए कार्यों का शुभ फल मिलेगा, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
 
वृषभ-
 
इस राशि पर सूर्य का गोचरीय भ्रमण अष्टम भाव से होगा, जो पारिवारिक मामलों में सावधानी रखने का रहेगा। किए गए परिश्रम का लाभ अवश्य ही मिलेगा। लेकिन जितना आप परिश्रम करेंगे, उतना ही लाभ पाएंगे। धर्म-कर्म में आस्था कम ही रहेगी। विवादों से बचकर चलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
 
मिथुन-
 
सूर्य का इस राशि से गोचरीय भ्रमण सप्तम भाव में होने से आप अधिक परिश्रम द्वारा ही लाभ पाने की आशा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति के साथ कुछ विवाद की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवादों व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक व्यवसाय में सतर्कता रखना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कर्क-
 
आपकी राशि से सूर्य का गोचरीय भ्रमण षष्ट भाव से होने से वाणी में संयम रखना होगा। स्वास्थ्य के मामलों में सजग रहें। भाग्य में थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परिश्रम का लाभ भी अवश्य मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कार्यों में सहयोग मिलेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
सिंह-
 
इस राशि से सूर्य का भ्रमण पंचम भाव से होने से संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी या प्रेम-संबंधों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। मानसिक सुख-शांति मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सजग रहना होगा। वाद-विवाद में विजयी होंगे।
 
कन्या-
 
आपकी राशि से सूर्य का भ्रमण चौथे भाव में होने से आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव से बचना होगा। नौकरी, व्यापार-व्यवसाय में सफलता के साथ उन्नति के योग भी हैं। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। राजनीतिज्ञ संभलकर चलें।
 
तुला-
 
इस राशि से सूर्य का गोचर भ्रमण तृतीय भाव से होने से पराक्रम द्वारा आपको आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक जीवन तथा कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा व भाग्य भी साथ देगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, वहीं ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा।
 
वृश्चिक-
 
आपकी राशि से सूर्य का गोचरीय भ्रमण द्वितीय भाव से होने से वाक्-चातुर्य का लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। पिता से सहयोग के साथ लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। कुटुम्बियों का सहयोग भी मिलगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।
 
धनु-
 
सूर्य के आपकी राशि में गोचर भ्रमण करने से प्रभाव में वृद्धि होगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने में समर्थ होंगे। भाग्य का साथ मिलने से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। पिता का सहयोग भी मिलेगा।
 
मकर-
 
सूर्य का आपकी राशि से द्वादश भाव से भ्रमण होने से आपके शत्रु प्रभावहीन होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं लेकिन सावधानी रखना होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मिली-जुली स्थिति रहेगी। वाहनादि सावधानी से चलाना होगा। कर्ज की स्थिति को टालना होगा।
 
कुंभ-
 
इस राशि से सूर्य का गोचर भ्रमण एकादश भाव से होने से जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। स्त्री पक्ष का सहयोग सराहनीय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा धनलाभ होंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे जिससे लाभ के अवसर मिलेंगे। घर या परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
 
मीन-
 
सूर्य के आपकी राशि से दशम भाव से भ्रमण करने से वह मिले-जुले परिणाम देगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा भी लाभ पाने में समर्थ होंगे। प्रमोशन होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी रखना होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कन्या 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ