Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य का वृष राशि में गोचर, यह संक्रांति 4 राशियों को देगी दिक्कत

हमें फॉलो करें सूर्य का वृष राशि में गोचर, यह संक्रांति 4 राशियों को देगी दिक्कत
सूर्य ने 14 मई 2020, गुरुवार शाम को करीब 5 बजकर 33 मिनट पर मेष से वृषभ राशि में गोचर कर लिया है। अगले एक महीने तक सूर्य इसी राशि में रहने वाले हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन सभी ग्रहों में सबसे अहम गोचर माना जाता है। इस बार सूर्य गोचर मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कैसा होगा? 
 
मेष- सूर्य का यह गोचर मेष राशि के दूसरे भाव में होगा।निश्चित तौर पर धन लाभ के योग बनेंगे।रुपये-पैसे के मामले में अगले एक महीने नुकसान की संभावना नहीं है।नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सब ठीक रहेगा।हालांकि इस दौरान वाणी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।पिता-पत्नी से अनबन हो सकती है.
वृषभ- सूर्य वृषभ राशि के पहले घर में दाखिल होंगे।सूर्य गोचर की इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा।रुपये-पैसे के मामले में वृद्धि होगी।नौकरी भी सुचारू रूप से चलती रहेगी।नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे लोगों को तरक्की मिलेगी।पिता और तमाम अधिकारियों से भी सहयोग मिलने के योग हैं।हालांकि पत्नी, ससुराल, परिवार या घर में अनबन और गृह क्लेश की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
मिथुन- इस गोचर के बाद सूर्य मिथुन राशि के 12वें घर में प्रवेश कर जाएंगे।12वें घर में सूर्य को शुभ नहीं माना जाता है।आपके अनायास खर्चे बढ़ सकते हैं।इंसान रोगों की चपेट में आ सकता है। साथ ही साथ काम का प्रेशर, नौकरी में समस्या और अधिकारी वर्ग से तनातनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगले एक महीने आपको बेहद संभलकर रहने की जरूरत है.
कर्क- सूर्य कर्क राशि के 11वें घर में प्रवेश करने जा रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आएगा। अपार धन के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी फायदा होगा। सोना-चांदी या शेयर मार्केट में लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन या कर्ज में दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह- यह गोचर निश्चित तौर पर प्रभावशाली रहेगा। बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। करियर में बड़ा यू-टर्न आ सकता है। करियर में लगातार मिल रही असफलताएं दूर हो सकती हैं। लंबे वक्त से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। मनचाही जगह पोस्टिंग हो सकती है। पिता से लाभ और पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। धन-धान्य, पैसा-रुपया अगले एक महीने आसानी से आता रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी सब अच्छा रहने वाला है...
.कन्या- कन्या राशि के भाग्य भाव में कहीं न कहीं सूर्य देव हैं। इस गोचर के साथ वह निश्चित तौर पर तरक्की के रास्ते खोलेंगे। भाग्योदय होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। आपके भाग्य से पिता और पति को भी बड़ा फायदा हो सकता है। लंबे समय से दूर हुए लोगों के बीच करीबी बढ़ सकती हैं।
तुला- सूर्य का गोचर तुला राशि के 8वें भाव में होगा। तुला राशि के जातकों को अगले एक महीने बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। शराब, मांस या महिला से संबंधित मामलों में फंसे लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। यदि आप इन चीजों से दूरी बनाए रखेंगे तो निश्चित तौर पर सब सामान्य रहेगा।
वृश्चिक- सूर्य वृश्चिक राशि के 7वें भाव में प्रवेश करेंगे जो कि शादी-विवाह के मामले में दिक्कतें बढ़ाएगा। व्यापार में भी हानि के योग हैं। क्रोध के कारण लोगों से अनबन होगी जिसका नुकसान भी आपको ही झेलना पड़ेगा। सेहत के मामले में भी सूर्य का यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है। पत्नी, माता-पिता और ससुराल पक्ष में लोगों का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है।
धनु- धनु राशि के छठे घर में सूर्य का प्रवेश लोगों को भाग्यशाली बनाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। नौकरी में तरक्की भी हो सकती है। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा नहीं है। लिवर, इम्यून, सिरदर्द और आंखों की समस्या बढ़ सकती हैं। खासतौर से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
मकर- सूर्य मकर राशि के 5वें घर में विराजमान होंगे। संतान, शिक्षा और रिसर्च में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार के मामले में भी कामयाबी मिल सकती है। खर्चे कम होंगे और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। हालांकि प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध में रुकावटें आ सकती हैं।
कुंभ- सूर्य कुंभ राशि के चौथे घर में गोचर करेगा। घर, गाड़ी और बंगले में लाभ के योग हैं। सरकारी पदोन्नति और सरकार से लाभ की उम्मीद है। अधिकारियों से सहयोग और मनचाही जगह पर पोस्टिंग मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से सहायता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन माता के स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखें।
मीन- मीन राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर पराक्रम बढ़एगा। आत्मविश्वास और सूझ-बूझ बढ़ेगी। धन लाभ यानी आर्थिक पक्ष देखें तो नौकरी और व्यापार के मामले में अगले एक महीने सब ठीक रहने वाला है। भाग्योदय होगा। मेहनत के दम पर नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shri Krishna 13 May Episode 11 : कंस राज्य में बच्चों की हत्या का आदेश