यह सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होकर 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में होने वाले इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 1 दिन पहले बुधवार शाम 5 बजकर बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण खासकर मेष, वृश्चिक, मिथुन, तुला और मकर राशि पर गहरा असर डालेगा। वृश्चिक राशि पर इस ग्रहण का क्या असर होगा और उस असर से बचने के यहां प्रस्तुत है लाल किताब के 5 उपाय।
वृश्चिक राशि पर प्रभाव : इस ग्रहण का सेहत पर असर हो सकता है। आर्थिक मामले में हानी होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
लाल किताब के 5 उपाय
1. हनुमानजी चालीसा का पाठ करें और उन्हें चौला चढ़ाएं।
2. सफेद या काले रंग का सुरमा आंखों में लगाएं।
3. थोड़ा सा गुड़ खाकर ही घर से बाहार निकलें।
4. भाई और मित्रों से संबंध अच्छे रखना चाहिए। क्रोध न करें।
5. कभी-कभी गुलाबी या लाल चादर पर सोएं। आंत और दांत साफ रखें।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें