Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शनि की वक्री चाल, जानिए 12 राशियों का हाल...

हमें फॉलो करें शनि की वक्री चाल, जानिए 12 राशियों का हाल...

श्री रामानुज

शनि हुए वक्री, राशियों पर क्या होगा असर... 


 
इस 5 जून को शनि जयंती है तथा वर्तमान में शनि वृश्चिक राशि में वक्रीय स्थिति में है, जो 13 अगस्त को पुन: मार्गी हो जाएगा।

इस परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों पर अत्यधिक, तो कुछ पर मध्यम भी है। वैसे आपको बता दें कि तुला, वृश्चिक व धनु राशि के जातक शनि की साढे़साती से पीड़ित है, वहीं सिंह व मेष के जातकों पर शनि की ढय्या का प्रभाव है। 

आइए जानते हैं कैसा रहेगा किस राशि के लिए शनिदेव का स्थान परिवर्तन :-  


 
आगे पढ़ें क्या होगा 12 राशियों पर परिवर्तन... 

 
 
webdunia

 


मेष राशि के जातकों पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। आठवें स्थान की ढय्या विपरीत फल देने वाली रहेगी। काम-काज में रुकावटों व अड़चनों की स्थितियां बनेंगी। आठवें स्थान पर शनि होने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, शल्यक्रिया होने के योग हैं। साझेदारी में नुकसान हो सकता है। हालांकि खुद के बल पर व्यापार में लाभ होगा। 
 
 
webdunia

 

वृषभ राशि के जातकों की राशि से शनि सातवें स्थान पर रहेगा। शनि की यह स्थिति मिश्रित फल देने वाली रहेगी। आय-व्यय एक समान होंगे। पति-पत्नी में तनाव के कारण दांपत्य जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुभ कार्य के योग बन रहे हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। 
 
 
webdunia

 


मिथुन राशि के जातकों की राशि में दिसंबर 2016 तक शनि छठे स्थान पर रहेगा। शनि की यह स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। अगस्त में जब शनि व्रक स्थिति में होगा, उस समय स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। 
 
 
webdunia

 


कर्क राशि के जातकों की राशि में शनि पांचवे स्थान पर है। शनि की यह स्थिति व्यापार व नौकरी के दृष्टिकोण से शुभ फल देने वाली रहेगी। आर्थिक उन्नति के योग हैं। अगस्त मध्य में शनि के वक्र स्थिति में होने से अप्रिय समाचार भी सुनने को मिल सकता है। 
 
 
webdunia

 


सिंह राशि के जातकों की राशि में शनि चौथे स्थान पर है। शनि की ढय्या का प्रभाव राशि पर रहेगा, जिसके कारण कामों में बाधाएं व रुकावटें आएंगी। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी बनी रहेगी। पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है। 13 अगस्त तक शनि की वक्र स्थिति में शल्यक्रिया के योग बन रहे हैं। 
 
 
webdunia

 


कन्या राशि के जातकों की राशि में शनि राशि से तीसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर शनि के होने से झूठा आरोप लग सकता है। घर-परिवार में स्थिति संतोषजनक रहेगी। 13 अगस्त तक शनि की वक्र स्थिति के कारण पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी होगा। 
 
 
webdunia

 


तुला राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। दुर्घटना होने का भय है। वाहन संभलकर चलाएं। रक्त संबंधी बीमारियां होने की आशंका है। आर्थिक रूप से भी परेशानी बनी रहेगी। 
 
 
 
webdunia

 

वृश्चिक राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। नित नई समस्याएं आती रहेंगी। गोचरवश इस साल शनि वृश्चिक में ही स्थित है जिससे मानसिक कष्ट होगा।
 
 
webdunia

 


धनु राशि के जातकों की राशि में शनि राशि से 12वें स्थान पर हैं। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। खर्च में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। आर्थिक समस्या संभव है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दुर्घटना की संभावना है, वाहन संभलकर चलाएं।
 
 
webdunia

 


मकर राशि के जातकों की राशि में शनि राशि से 11वें स्थान पर है। शनि की यह स्थिति लाभदायक होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ होगा। पुराने रोग समाप्त होंगे। धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। लॉटरी, जुआ, सट्टा व शेयर में निवेश हानि का कारण बन सकता है। 
 
 
webdunia

 


कुंभ राशि के जातकों की राशि में शनि राशि से 10वें स्थान पर है। यह समय नई संभावनाएं से परिपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण परिवर्तन की संभावना है। राशि स्वामी शनि के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में और भी बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
 
 
webdunia










मीन राशि के जातकों की राशि में शनि नौवें स्थान पर है। शनि की यह स्थिति शुभ रहेगी। धन लाभ के अनेक योग बनेंगे। 13 अगस्त तक शनि की व्रक स्थिति में कोई अनहोनी घटना हो सकती है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भीष्म की 10 भूल और हो गया महाभारत