Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वर्ष 2016 और कन्या राशि : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें

आचार्य डॉ. संजय

कन्या वार्षिक राशिफल 2016


 
यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए विविधताओं भरा हो सकता है। हानि के बावजूद सफलता मिलती रहेगी। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों में धन व्यय होगा। वर्ष 2016 में कन्या राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश में लगे युवाओं को सफलता प्राप्त हो सकती है। 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य और उपाय... 
 

 

स्वास्थ्य : वर्ष 2016 में कन्या राशि के जातकों को जीवनशैली से जुड़ीं बीमारियों खासकर मधुमेह से संभलकर रहना चाहिए। 

स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योग या व्यायाम द्वारा इन बीमारियों से बचा जा सकता है। 
 
बेहतरी के लिए उपाय : भगवान शिव और गणेशजी की उपासना करें। 

मंदिर में फलदार वृक्ष लगाएं। 

प्रात:काल किसी देवस्थान में साधना करने से अत्यंत लाभ होगा व आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होंगे। 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi