Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी नहीं हो रही है तो विवाह पंचमी पर कर लीजिए 5 उपाय

हमें फॉलो करें शादी नहीं हो रही है तो विवाह पंचमी पर कर लीजिए 5 उपाय
सोमवार, 28 नवंबर को यानी विवाह पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन सीता का स्वयंवर हुआ था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का विवाह माता जानकी से हुआ था। 
 
हिन्दी पंचांग के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2022) मनाई जाती है। इस दिन गाय के दूध से बनी खीर का भोग लगाने की भी मान्यता है। जो जातक शादी होने में अड़चनों का सामना कर रहे हैं, उन्हें आज यह 5 उपाय अवश्य आजमाना चाहिए। 
 
आइए जानते हैं विवाह पंचमी के खास उपाय-Remedies for Marriage on Vivah Panchami 
 
1. विवाह पंचमी के दिन श्री विष्णु और लक्ष्मी जी का गाय के दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
 
2. अगर अनुकूल ग्रह न होने से विवाह में देरी हो रही है तो उस ग्रह से संबंधित सामग्री का दान विवाह पंचमी पर करने से भी जल्दी ही शुभ फल मिलते हैं।
 
3. जिन जातकों को शीघ्र विवाह करना हो वे आज के दिन माता सीता और भगवान राम का पूजन और उपासना करें। राम-जानकी स्तुति का पाठ करें तथा व्रत-उपवास रखने से मनचाहा वर-वधू मिल सकता है।
 
4. विवाह पंचमी के दिन माता जानकी को सुहाग सामग्री अर्पित करके ब्राह्मण स्त्री को दान देने से भी आपकी विवाह संबंधी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
 
5. यदि आपके विवाह में बार-बार अड़चनों का सामना करना पड़ रहा हैं तो आज श्रीरामचरितमानस की निम्न चौपाई का कम से कम 108 बार जाप अवश्‍य करें।
 
चौपाई-मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सांवरो। करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥ 
एहि भांति गौरि असीस सुनि सिय सहित हियं हरषीं अली। तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोमवार, 28 नवंबर 2022: आज का दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें अपना राशिफल