Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगस्त 2011 और आपकी राशि

अगस्त : बारह राशियों का भविष्य फल

Advertiesment
हमें फॉलो करें अगस्त माह
- सुरेंद्र बिल्लौरे
WD

मेष :
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि से लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। शारीरिक परेशानी रहेगी। वाहन सोच कर चलाएं। पुराने मित्र का मिलन होगा। अपने विचार किसी पर थोपे नहीं। दिनांक 7, 15 शुभ एवं 11, 20 अशुभ है। श्रीकृष्‍ण भक्ति लाभप्रद है।

वृषभ :
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए वह माह यात्रा लाभ वाला रहेगा। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक तनाव रहेगा। विद्या से लाभ मिलेगा। मातृ-पितृ पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। साझेदारी से काम लेना पड़ेगा। दिनांक 8, 22 शुभ एवं दिनांक 24, 30 अशुभ है। शिव आराधना से लाभ मिलेगा।

मिथुन :
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। भूमि एवं वाहन से भी लाभ मिलेगा। सरकारी रुके हुए कार्य से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इसी के साथ परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 5, 15 शुभ एवं 25 अशुभ है। राधाकृष्ण की सेवा भक्ति लाभदायक रहेगी।

कर्क :
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राज्य पक्ष से लाभ वाला रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। उचित निर्णय लें, वरना परेशानी में आ सकते हैं। संगति का ध्यान रखें, कुसंगति से हानि का योग। किसी अच्छे मित्र से मदद मिलेगी। दिनांक 11, 28 शुभ एवं 18 अशुभ है। राम स्तुति राहत देगी।

सिंह :
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह मांगलिक कार्य से सफलता वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक सामंजस्य पर विशेष ध्यान दें। मित्र मंडली से तालमेल बनाकर कार्य करें। यात्रा के योग बनते हैं। दिनांक 10, 24 शुभ एवं 9, 23 अशुभ है। भगवान शिव की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या :
webdunia
ND
कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार से लाभ वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। माता पक्ष एवं पत्नी को कष्ट के योग बनते है। किसी विद्वान व्यक्ति से सलाह लें। दिनांक 4, 12 शुभ एवं 30 अशुभ है। मां गायत्री की आराधना अवश्य ही लाभ देगी।

तुला :
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह वाहन सुख वाला रहेगा। पत्नी को कष्‍ट के योग है। कुटुंब से विरोध होगा। व्यावहारिक कमी के कारण कष्ट आ सकता है। विद्यार्थी को विद्या अध्ययन में समस्या आ सकती है। किसी बड़े राजनैतिक के सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। दिनांक 6, 12 शुभ एवं 28 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक :
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पिता से सुख वाला रहेगा। शारीरिक कष्ट रहेगा। राज्य से विशेष लाभ एवं सम्मान मिलेगा। विद्या ‍प्राप्ति में बाधा आ सकती है। यात्रा के योग बनते हैं। पुत्र सुख के योग है। दिनांक 5, 15 शुभ एवं 10, 21 अशुभ है। राधा-कृष्‍ण की आराधना करें, लाभ होगा।

धनु :
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान से लाभ वाला रहेगा। धार्मिक कार्य के योग बनते हैं। शिक्षा में उन्नति होगी। कार्यालय में ऑफिसर खुश रहेंगे। पारिवारिक सहयोग से लाभ मिलेगा। ह्रदय संबंधित तकलीफ हो सकती है। ध्यान रखें। दिनांक 8, 24 शुभ एवं 25 अशुभ है। रुद्र एवं हनुमान जी की भक्ति लाभ देगी।

मकर :
webdunia
ND
मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी पक्ष से लाभ मिलेगा। यात्रा से हानि हो सकती है। किसी यात्रा से पहले कुलदेव का पूजन करें। शारीरिक कष्‍ट रहेगा। भाई पक्ष से हानि हो सकती है। राजनैतिक कार्य में खर्च होगा। पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 6, 17 शुभ एवं 11, 22 अशुभ है। पितृ पूजन कराएं। सुख-शांति मिलेगी।

कुंभ :
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह वाहन एवं भूमि लाभ वाला रहेगा। स्वयं के कार्य में रूकावट आ सक‍ती है। पत्नी के द्वारा आर्थिक खर्च होगा। पिता को हानि हो सकती है। पास-पड़ोस से सहयोग मिलेगा। दिनांक 12, 24 शुभ एवं 10, 19 अशुभ है। प्रभु विष्णु की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन :
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पुत्र सुख वाला रहेगा। धार्मिक आस्था में कमी आएगी। राज्य (सरकारी सहयोग) से कार्य होगा। दुर्घटना के योग बनते है, वाहन सोचकर चलाएं। पत्नी से विरोध हो सकत‍ा है। किसी भी यात्रा के पहले हनुमान जी के दर्शन करें। किसी नारी का सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 4, 17 शुभ एवं 22 अशुभ है। शिव एवं हनुमान जी की भक्ति लाभप्रद रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi