Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आप मानते हैं शकुन-अपशकुन

प्रभावी मंत्रों से कम होता है अपशकुन का असर

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्वप्न
- संतोष मेहता
ND

जीवन में कई बार हमारे सामने शकुन-अपशकुन होते रहते हैं। शकुन का प्रभाव तो अच्छा होता है लेकिन अपशकुन का प्रभाव अहितकर ही होता है। दिन या रात्रि में जब कभी स्वप्न में भूत, प्रेत या डरावना, बुरा या अशुभ दृश्य दिखाई दे तो अधोलिखित मंत्र का 108 या कम से कम 21 बार जप किया जाए तो स्वप्न का अमंगलकारी प्रभाव निष्क्रिय हो जाएगाः

उपसर्गाः शमं यांति ग्रह पीड़ाश्च दारुणाः।
दुःस्वप्नं च नृभिर्दृष्टं सुस्वप्न मुप जायते॥
ह दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्व कामार्थ साधिके।
मम सिद्धिम्‌ सिद्धिं वा स्वप्ने सर्व प्रदर्शय॥

webdunia
ND
* छिपकली गिरने या गिरगिट चढ़ने परः
जब कभी शरीर पर छिपकली गिर जाती है या गिरगिट चढ़ जाता है तो अपशकुन निवारणार्थ हेतु सर्वप्रथम स्नान कर यह मंत्र अवश्य जपें :
'ॐ नमः शांते प्रशांते ॐ,
हीं हीं सर्व क्रोध प्रशमनी स्वाहा।'

यह मंत्र जप 108 बार या 21 बार पढ़ें। उक्त मंत्र लाभप्रद है एवं अशुभ प्रभाव को क्षीण करते हैं और मंगल होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi