Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राशिफल

मीन
बदनामी के किसी भी काम में जोखिम न लें। माह मध्य में रोमांस के सितारे फीके हैं। रिश्तों में खट्टापन आएगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी कठिनाई आ सकती है। आपका धन किसी बीमारी में खर्च होगा जरूरी नहीं कि वह आप या परिजन ही हों, हो सकता है आप किसी की मदद के लिए तत्पर हों। लेकिन चिकित्सा संबंधी खर्च के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। इस महीने समय विपरीत है लेकिन आप धैर्य बनाए रखें। क्रोध और डिप्रेशन न आने दें।बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।